LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : शेखपुरा में खराब भोजन और कथित मानसिक प्रताड़ना से शिक्षक की हुई मौत, डायट कॉलेज में शिक्षकों ने जमकर किया हंगामा

Bihar News : शेखपुरा में खराब भोजन और कथित मानसिक प्रताड़ना

Sheikhpura:-प्राथमिक विद्यालय जय मंगला में तैनात शिक्षक मनोज कुमार के अचानक निधन से जिले के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना से नाराज शिक्षकों ने सदर अस्पताल परिसर और डायट कॉलेज में जमकर हंगामा किया तथा डायट कॉलेज के प्राचार्य पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित शिक्षकों ने बताया कि जिले के टीचर ट्रेनिंग सेंटर (डायट) में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। 

बुधवार को प्रशिक्षण का तीसरा दिन था। इसी दौरान शिक्षक मनोज कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र में परोसे जा रहे खराब भोजन का विरोध किया, जिसको लेकर भोजन बनाने वाले कुछ कर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। बाद में केंद्र के संचालक मिंटू कुमार ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। शिक्षकों के अनुसार, जब इस घटना की जानकारी डायट कॉलेज के प्राचार्य सुशांत सौरभ को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और मनोज कुमार सहित प्राथमिक विद्यालय के एक अन्य शिक्षक अमर्त्य सेन से स्पष्टीकरण मांगते हुए दोनों पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इसका दोनों शिक्षकों ने विरोध किया। 

Diarch GO

इसके बाद प्राचार्य और शिक्षकों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी दौरान शिक्षक मनोज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक सदर अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें घटिया गुणवत्ता का भोजन दिया जाता है, रहने और सोने की समुचित व्यवस्था नहीं है तथा छोटी-छोटी बातों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। 

शिक्षकों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के कारण मनोज कुमार की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस सक्रिय हुई और सदर अस्पताल व डायट कॉलेज पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हालांकि शिक्षक डायट कॉलेज के प्राचार्य पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इधर, शिक्षक मनोज कुमार के निधन की सूचना मिलते ही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

उमेश की रिपोर्ट