LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

बिहार में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक के सामने आई यात्रियों से भरी ऑटो, छह की मौत, तीन की हालत नाजुक

बिहार में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें छह की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

बिहार में हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक के सामने आई यात्रि

Sheikhpurra :- शेखपुरा में मंगलवार की सुबह 11:00 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.वही इस हादसे में घायल सभी आठ लोगों का इलाज चल रहा है.घायलों में तीन की हालत काफी गंभीर है जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने का आसार है. सभी घायलों को बेहत्तर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर किया गया है.

चार की मौके पर हुई मौत

यह हादसा सुबह 11 बजे के करीब शेखपुरा-जमुई मुख्य सड़क मार्ग एनएच 333A पर नगर थाना क्षेत्र के एकसारीबीघा और मनियंडा गांव के बीच में घटित हुआ हुई.  घटना में यात्रियों से भरी एक सीएनजी ऑटो और तेज रफ्तार ट्रक की आमने सामने की भीड़त हो गई. इस हादसे में आंटो पर सवार चार लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. जबकि इलाज के दौरान एक युवक ने सदर अस्पताल शेखपूरा तो एक किशोर ने पावापुरी बीम्स मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया.

 हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा गया.टक्कर इतना जर्बरदस्त था कि आंटो का परखच्चे उड़ गए।. ऑटो ट्रक के अगले हिस्से में जाकर फंस गई थी. मरने वालों का शव क्षत विक्षत हो गया था।

हादसे के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

वहीं घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम भी किया. बाद में मौके पर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार शेखपुरा सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बूझाकर जाम तुड़वाते हुए लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

NSIT
Nsmch

मृतकों की हुई पहचान

 मृतकों की पहचान जिले के करंडे थाना क्षेत्र के बेंगुचा गाँव निवासी नरेश यादव की 50 वर्षीय पत्नी 50 आशा देवी उर्फ सीमा देवी और 28 वर्षीय पुत्र राहुल उर्फ टुनटुन यादव, महेशपुर गांव निवासी बसंत मांझी की मां 65 वर्षीय अहिल्या देवी और 14 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी, धमसेना गांव निवासी ब्रहमदेव साव के 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार साव और बेंगुचा निवासी धर्मेंद्र रविदास के 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है.जबकि घायलों में महेशपुर निवासी बसंत मांझी के 6 वर्षीय पुत्र दीपक मांझी व 14 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी तथा 11 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी, एकरामा गांव निवासी इंद्रदेव यादव की 11 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी और पिंटू यादव की 35 वर्षीय पत्नी अंगुरा देवी, बसंत गांव निवासी ऑटो चालक सागर नोनिया के 45 वर्षीय पुत्र संतोष चौहान उर्फ़ साधु और बेंगुचा निवासी धर्मेंद्र रविदास की 30 वर्षीय पत्नी मौसमी देवी शामिल है. 

इन घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है.घटना का कारण ऑटो पर क्षमता से अधिक यात्री के सवार होने का कारण माना जा रहा है.

रिपोर्टर:- उमेश कुमार