LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

UPSC फर्जीवाड़ा: नाम की समानता का उठाया फायदा, पोल खुली तो गांव छोड़ दिल्ली भागा 'रंजीत'

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 440वीं रैंक का फर्जी दावा करने वाला शेखपुरा का रंजीत कुमार सच सामने आने के बाद दिल्ली फरार हो गया है।

UPSC फर्जीवाड़ा: नाम की समानता का उठाया फायदा, पोल खुली तो ग

  • Sheikhpura  : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में धोखाधड़ी और फर्जी दावे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शेखपुरा जिले के रहने वाले रंजीत कुमार ने कर्नाटक के एक सफल अभ्यर्थी की रैंक को अपनी बताकर पूरे जिले को गुमराह किया। अब इस झूठ का पर्दाफाश होने के बाद रंजीत कुमार घर छोड़कर दिल्ली फरार हो गया है।

नाम की समानता से बुना झूठ का जाल 

जानकारी के अनुसार, यूपीएससी ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी किया था । इस परीक्षा में कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर के रहने वाले रंजीथ कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 440 हासिल की थी। शेखपुरा के रंजीत ने इसी 'रंजीथ' नाम की समानता का फायदा उठाया और 440वीं रैंक को अपनी उपलब्धि बताते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया।


NSIT
Nsmch

पूर्व विधायक ने भी खींचे हाथ, गांव में सन्नाटा 

रंजीत के इस दावे के बाद स्थानीय स्तर पर उसे काफी सम्मान मिला था। पूर्व विधायक विजय कुमार ने भी उसके सम्मान में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद उन्होंने वह पोस्ट हटा लिया है। वर्तमान में रंजीत का परिवार और गांव के लोग इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं । वहीं, फर्जीवाड़ा करने वाला रंजीत गिरफ्तारी या सामाजिक फजीहत के डर से दिल्ली भाग गया है।