LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : शेखपुरा डीएम ने प्रेस क्लब भवन का किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई सहित कई सुविधा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

Bihar News : शेखपुरा डीएम ने आज प्रेस क्लब भवन का औचक निरीक्षण किया. जहाँ उन्होंने साफ सफाई, बिजली कनेक्शन और पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया....पढ़िए आगे

Bihar News : शेखपुरा डीएम ने प्रेस क्लब भवन का किया औचक निरी
डीएम ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : SOCIAL MEDIA

SHEKHPURA : जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने आज प्रेस क्लब भवन शेखपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्रेस क्लब को सुचारू रूप से संचालित करायें जाने संबंधी आवश्यक निर्देश देते हुए उसकी समुचित तरीके से साफ-सफाई, विद्युत कनेक्शन, पेयजल एवं शौचालय की उचित व्यवस्था कराने का निदेश सूचना जन-सम्पर्क पदाधिकारी शेखपुरा को दिया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब जिला भर के पत्रकार के बैठने एवं प्रेस से संबंधित आवश्यक दायित्व के निर्वहन का प्रमुख स्थल है। जहां पत्रकार बंधु विचारों एवं समाचारों का आदान प्रदान भी करते है। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय नियमानुकूल प्रेस क्लब का संचालन सुनिश्चित किया जाए। 

साथ ही मीडिया बंधुगण से वार्ता एवं महत्वपूर्ण बैठक इत्यादि का आयोजन प्रेस क्लब में ही कराया जाए। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी कुछ बैठके जैसे राष्ट्रीय प्रेस दिवस इत्यादि का आयोजन प्रेस क्लब में कराया जा चुका है। आगे भी प्रेस क्लब के नियमित संचालन होने से मीडिया सम्बन्धी कई गतिविधियां यह आयोजित कराई जाएगी।