LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Road Accident: बरबीघा बायपास पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: बरबीघा बायपास पर दो बाइकों की भिड़ंत, ए
युवक की मौत - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के बायपास रोड पर शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। दो बाइकों की आमने–सामने की ज़ोरदार टक्कर में तीन युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर पड़े एक युवक को बेरहमी से रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान दिलीप राम के 20 वर्षीय पुत्र संटू कुमार के रूप में हुई है। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। डॉक्टरों ने बताया कि मृतक के सिर का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह बाहर आ चुका था, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की पहचान नवलेश कुमार (25 वर्ष) और श्री कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों करमनचक गांव के रहने वाले हैं। भिड़ंत के बाद दोनों जमीन पर बुरी तरह गिर पड़े और उन्हें कई गंभीर चोटें आईं एक का दोनों पैर टूट गए, जबकि दूसरे का कंधा चटक गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और बरबीघा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया। वहां से दोनों घायलों को उनकी हालत नाजुक होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।

थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसकी चोटें और घातक हो गईं। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में शव देखते ही मृतक के परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल हो गया। मां बेहोश होती जा रही थी और बार–बार चिल्ला रही थी— “बड़ दुख करके पढ़ायलियो हल जी बेटा… अब हमरा के देखतौ?” यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। संटू दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, अपने बेटे को पढ़ा–लिखाकर अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन एक हादसे ने उनका पूरा सपना तोड़ दिया।

इसी बीच नगर क्षेत्र के कोयरीबीघा मोहल्ले से भी एक दर्दनाक खबर आई। धान कटनी के दौरान खेत में सोए एक वर्षीय बच्चे के ऊपर एक ट्रैक्टर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन आपसी रिश्तेदारी के कारण मामले को रफा-दफा करने में जुट गए हैं।बरबीघा में एक ही दिन में दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे माहौल को शोकग्रस्त कर दिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- उमेश कुमार