LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Crime News : शेखपुरा पुलिस और एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, हत्या की कोशिश सहित दर्ज हैं कई मामले

Bihar Crime News : शेखपुरा पुलिस और एसटीएफ ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर लूट, हत्या की कोशिश सहित कई मामले दर्ज हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : शेखपुरा पुलिस और एसटीएफ को मिली बड़ी कामया
25 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए के इनामी और बरबीघा थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधी में शुमार लूटपाट के आरोपी को एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। वह जिले के बर्बीघास थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी में शामिल था। वह हत्या का प्रयास, लूट, एसटी/एससी एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने घटना की जानकारी दी। 

गिरफ्तार अपराधी की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के बेलाव गांव निवासी सोनू लाल राऊत के पुत्र राजकुमार उर्फ धनराज कुमार के रूप में की गई है। शेखपुरा पुलिस एवं बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरबीघा नगर के हटिया चौक से उक्त अपराधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर लूट, हत्या के प्रयास, जातीय हिंसा सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। 

इसके अलावे उस पर सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, हत्या का प्रयास, अभद्र भाषा और धमकी सहित कई संगीन मामले दर्ज थे। बरबीघा थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी के भय से इधर-उधर छिपता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट