LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : शेखपुरा डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर और नर्स मिले नदारद, गंदगी देख जताई नाराजगी

Bihar News : शेखपुरा डीएम ने आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई डॉक्टर और नर्स अस्पताल से नदारद मिले. वहीँ डीएम ने अस्पताल में गन्दगी देख नाराजगी जाहिर की...पढ़िए आगे

Bihar News : शेखपुरा डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्ष
सदर अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : social media

SHEKHPURA : आज आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सदर अस्पताल शेखपुरा और जी एन एम कॉलेज ,शेखपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। आज के निरीक्षण के क्रम में कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए, जिसमें  डाॅ॰ रविरंजन, डाँ॰ निखत परवीन, डाँ॰ सुनीला कुमारी एवं डाँ॰ प्रियंका कुमारी अनुपस्थित  पाये गए। साथ ही कई अन्य कर्मी भी ड्यूटी से गायब रहे। जिसमें परिचारिका पुनम कुमारी, सुमित कुमार इत्यादि शामिल है। इसके साथ ही उनके द्वारा अस्पताल की साफ सुरक्षा की भी समीक्षा की गई। जिस क्रम में बेड इत्यादि की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल्द ही वहां  साफ-सफाई भी कराने का निदेश सिविल सर्जन को दिया है। साथ ही आगे से इस तरह की स्थिति पाए जाने पर उन्होंने बड़ी कार्रवाई बात भी कही है। कई छात्राएं रोस्टर के हिसाब सदर अस्पताल शेखपुरा से गायब पाये गये। उन्होंने स्वयं काउंटर पर खड़े होकर वहां की पंजीकरण प्रक्रिया को देखते हुए उसे और सरल बनाने के लिए प्रयास करने को कहा है । 

वही प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र शेखपुरा में निरीक्षण के दौरान डाँ॰ शंभू शरण पाण्डेय अनुपस्थित पाये गये। साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्र शेखपुरा के शोभा कुमारी, कविता कुमारी, रोमा कुमारी, सर्वेश्वर कुमार एवं डाॅँ॰ सुनील चंद्रराय, मो॰ मुसरत अलि अनुपस्थित मिले । वही  पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, एवं रामसखी कुमारी ये सब विलम्ब से कार्यालय पहुॅचे। अस्पताल की साफ-सफाई बहुत ही दयनीय रहने के कारण संवेदक के विरूद्ध कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही पी॰एच॰सी॰ प्रभारी पर स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया है ।

जी॰एन॰एम॰ कॉलेज  शेखपुरा का भी औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा सदर अस्पताल शेखपुरा में रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा सभी को ससमय कार्यालय में अनुपस्थित रहने का आदेश दिया गया है । इसी क्रम में उनके द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण लगातार किया जाता है । उन्होंने कहा कि अस्पताल में भी सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश सिविल सर्जन शेखपुरा को दिया गया है । मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी भी प्रकार को दिक्कत न हो ,यही प्रयास किया जा रहा है ।उन्होंने सभी चिकित्सक एवं सहयोगी कर्मियों को आगे समय से अपने निर्धारित रोस्टर पर उपस्थित रहने का आदेश दिया है । साथ ही साफ सफाई की स्थिति को और बेहतर बनाने का आदेश भी उनके द्वारा दिया गया है । 

पुष्कर की रिपोर्ट