LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Sheikhpura murder case: शेखपुरा में 2 दिनों के भीतर 3 हत्या! कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे बुजुर्ग की गोली मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल

Sheikhpura murder case: शेखपुरा जिले में दो दिन के अंदर तीसरी हत्या से सनसनी। कैमरा गांव निवासी कृष्णा धारी की कोर्ट से गवाही देकर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी, गांव में भारी तनाव।

Sheikhpura murder case
मर्डर से दहला शेखपुरा!- फोटो : news4nation

Sheikhpura murder case:  शेखपुरा जिले में दो दिनों के अंदर हुई तीसरी हत्या से पूरा जिला सहम उठा है। अभी अभी जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमरा गांव के पास मंगलवार (29 जुलाई 2025)  को एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

इस सनसनीखेज वारदात से पूरा जिला थर्रा उठा है। मृतज मंगलवार को कोर्ट से गवाही देकर वापस गांव लौट रहे थे। मृतक की पहचान कैमरा गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर धारी के पुत्र कृष्णा धारी के रूप में हुई है। घटना में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसका इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार कृष्णा धारी किसी पुराने मामले में कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कनपटी में गोली मार दी। इस दौरान उन्हें तीन गोली मारने की बात बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में धारी समाज के दो गुटों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। इसी रंजिश के कारण पहले भी तीन साल पहले शत्रुघ्न राम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उस मामले में मृतक कृष्णा धारी का बेटा अभियुक्त था। ऐसे में ग्रामीण इस ताज़ा हत्या को उसी पुरानी रंजिश का नतीजा मान रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

जिले के एएसपी डॉ राकेश कुमार ने संभाला मोर्चा

जिले के एएसपी डॉ राकेश कुमार खुद घटना स्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाले हुए. उन्होंने बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द इस घटना कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है. फिलहाल किसने गोली मारी इस बात की कोई जानकारी अभी तक निकल कर सामने नहीं आई है.गौरतलब हो की सोमवार को लगभग 2:00 बजे रात में जिले के गुन्हेसा गांव में एक 30 वर्षीय महिला की उसके ही प्रेमी ने गोली मार कर हत्या कर दी थी.वही सोमवार की संध्या चेवाड़ा बाजार में बकरी के विवाद में एक हलवाई की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

 शेखपुरा से उमेश कुमार की रिपोर्ट