LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News: शेखपुरा में अवैध नर्सिंग होम पर चला प्रशासन का डंडा, दो को किया सील, संचालकों पर कार्रवाई

Bihar News: शेखपुरा जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने दो अवैध नर्सिंग होम को सील कर दिया है।

नर्सिंग होम सील
Two illegal nursing homes sealed - फोटो : reporter

Bihar News: शेखपुरा जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया। प्रशासन ने इन नर्सिंग होम के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राहुल सिंहा ने जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया। प्रशासनिक टीम ने स्टेशन रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में दिव्य हेल्थ केयर और दल्लू चौक पर एसआरबी हॉस्पिटल को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक अपने क्लीनिक में ताला लगाकर भूमिगत हो गए।

बिना पंजीकरण चल रहे थे नर्सिंग होम

एसडीओ राहुल सिंहा ने बताया कि सील किए गए नर्सिंग होम बिना किसी वैध पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। यहां न तो कोई योग्य चिकित्सक थे और न ही प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ। तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दवाइयां भी बरामद हुईं, जिनका उपयोग गर्भपात में किया जाता था। प्रशासन के मुताबिक, इन अवैध नर्सिंग होम में सर्दी-बुखार से लेकर ऑपरेशन और गर्भपात तक किए जाते थे, जिससे कई बार मरीजों की जान को खतरा हो जाता था।

जिले में एक भी नर्सिंग होम का नहीं है पंजीकरण

सिविल सर्जन संजय कुमार ने बताया कि शेखपुरा जिले में किसी भी नर्सिंग होम का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं है। उन्होंने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर गंभीर बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन कर रहे हैं, जिससे मरीजों की जान खतरे में रहती है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

जांच टीम गठित

जिला पदाधिकारी ने अवैध नर्सिंग होम की जांच और कार्रवाई के लिए दो टीमों का गठन किया है। गुरुवार को हुई छापेमारी में एसडीओ राहुल सिंहा के साथ बरबीघा रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. फैसल अहमद भी शामिल थे। कार्रवाई दल में स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि चिकित्सा के नाम पर लोगों की जान से हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट