LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Sheikhpura Police STF attack: शेखपुरा में पुलिस और STF की टीम पर हमला, कुख्यात दिलखुश कुमार गोली लगने से घायल, भाजपा नेता पर आरोप

Sheikhpura Police STF attack: शेखपुरा जिले के अंदौली गांव में पुलिस और STF की टीम पर हमला। कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार को छुड़ाने की कोशिश, गोली लगने से घायल। भाजपा नेता पर आरोप, मामला सियासी रंग लेता हुआ।

 Sheikhpura Police STF attack
शेखपुरा पुलिस STF हमला- फोटो : news4nation

Sheikhpura Police STF attack: इस बक्त बहुत बड़ी खबर शेखपुरा जिले से सामने आ रही है, जहां  जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम पर हमला हो गया।टीम पर उस वक्त हमला हो गया, जब वे कुख्यात अपराधी दिलखुश कुमार को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।

ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हुई। इसी दौरान किसी ने दिलखुश को बाएं हाथ में गोली मार दी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने घायल दिलखुश को तत्काल सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खुद एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 

Diarch GO

नवादा में कई संगीन मामले दर्ज 

दिलखुश पर शेखपुरा और नवादा में कई संगीन मामले दर्ज हैं।वही अब मामला सियासी रंग भी पकड़ता दिख रहा है। इलाज के दौरान दिलखुश ने बयान दिया कि गोली उसके विरोधी गुट ने मारी और उसने भाजपा नेता संजय कुमार उर्फ कारू सिंह समेत तीन लोगों का नाम लिया है।

एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था

इस मामले पर एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दिलकुश कुमार के ऊपर एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था। स्थानीय थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ने पहुंची थी। दिलखुश कुमार को पड़कर जब पुलिस थाने ले जा रही थी, उसी समय कुछ ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया और दिलखुश कुमार को छुड़ा लिया।

NSIT
Nsmch

दिलखुश कुमार के ऊपर किसी ने गोली चल दिया

हालांकि भागने के क्रम में दिलखुश कुमार के ऊपर किसी ने गोली चल दिया। गोली दिलखुश कुमार के बाएं हाथ में लगी है। फिलहाल दिलखुश कुमार खतरे से बाहर बताया जा रहा है। एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया किपुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।घटना ने जिले की कानून व्यवस्था और राजनीति दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।ग्रामीणों और पुलिस की भिड़ंत, अपराधी को लगी गोली और भाजपा नेता पर आरोप—यह पूरा मामला अब जिले की सबसे बड़ी सुर्खी बन गया।

शेखपुरा से उमेश कुमार की रिपोर्ट