LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Shardiya Navratri 2025: भक्त ने मां को चढ़ाया सोने का मुकुट, 15 लाख रुपए है कीमत

Shardiya Navratri 2025: शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में स्थित झंडा चौक में स्थापित बड़की देवी जी को नगर के ही बुल्लाचक निवासी विलास यादव ने 15 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट अर्पित किया।

Shardiya Navratri 2025: भक्त ने मां को चढ़ाया सोने का मुकुट,
भक्त ने मां को चढ़ाया सोने का मुकुट, 15 लाख रुपए है कीमत- फोटो : NEWS 4 NATION

Shardiya Navratri 2025: शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में स्थित झंडा चौक की पावन भूमि इस बार नवरात्रि के अवसर पर अद्वितीय श्रद्धा की साक्षी बनी। यहां स्थापित बड़की देवी जी को नगर के ही बुल्लाचक निवासी विलास यादव ने 15 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट अर्पित किया। भक्त की यह अनुपम भेंट आस्था और मन्नत पूर्ण होने का प्रत्यक्ष प्रतीक है।

विलास यादव ने बताया कि उनकी माता शांति देवी की इच्छा अनुसार यह चढ़ावा किया गया है। शांति देवी ने भावुक स्वर में कहा कि कुछ माह पूर्व उनके पुत्र की अचानक तबीयत अत्यधिक खराब हो गई थी। वृद्धावस्था में किसी मंदिर जाकर प्रार्थना करना उनके लिए कठिन था, अतः उन्होंने जगत जननी से मन ही मन अपने पुत्र के स्वास्थ्य लाभ की मन्नत माँगी। देवी कृपा से आज उनका पुत्र पूर्णतया स्वस्थ है और उसी मन्नत की पूर्ति स्वरूप सोने का मुकुट अर्पित किया गया।

इस अवसर पर विलास यादव अपने परिजनों के साथ ढोल–नगाड़ों और भक्ति गीतों के मध्य शोभायात्रा निकालते हुए झंडा चौक स्थित पूजा पंडाल तक पहुँचे। वहां पहुँचने पर पूजा समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों का कहना है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा पर सोने का मुकुट चढ़ाए जाने की यह घटना न केवल बरबीघा, बल्कि संभवतः पूरे बिहार के इतिहास में पहली बार घटित हुई है।

पूजा समिति के पदाधिकारियों ने इस अनुपम आयोजन को आस्था का जीवंत प्रतीक बताते हुए माता रानी से प्रार्थना की कि ऐसे भक्त सदैव सुखी और स्वस्थ रहें। इस विशेष क्षण के साक्षी बने नगरवासी भी भक्त की श्रद्धा देखकर भावविभोर हो उठे।

NSIT
Nsmch

इस अवसर पर विलास यादव के साथ उनके भाई अधिक यादव, बच्चू यादव, तथा सुनील गुप्ता, आमोद कुमार, रामचंद्र राम, संजीत गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

नवरात्रि की पावन बेला में आस्था और भक्ति का यह अनुपम दृश्य बरबीघा की धार्मिक परंपरा को एक नया आयाम देता है। 

रिपोर्ट- उमेश कुमार