LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : नवजात के साथ सो रही विवाहिता की निर्मम हत्या, बदमाशों ने सीने में मारी गोली, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Bihar Crime : एक दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। एक विवाहिता की बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी.....पढ़िए आगे

 Bihar Crime News : नवजात के साथ सो रही विवाहिता की निर्मम ह

SHEKHPURA : जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुन्हेसा गांव से एक दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। 30 वर्षीय विवाहिता सरिता कुमारी उर्फ सारों, जो अपने महज 25 दिन की नवजात बच्ची के साथ घर में सो रही थी, उसकी सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात्रि लगभग 2 बजे हुई, जब एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सरिता की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। सरिता की भतीजी, जो उसी वक्त घर में मौजूद थी, ने एक संदिग्ध को मुंह ढके हुए भागते देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिरारी थाना पुलिस, एसपी बलीराम चौधरी और एएसपी डॉ. राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, और शेखपुरा से टेक्निकल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

Diarch GO

मृतका के ससुराल पक्ष ने इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर बताया है। उनका कहना है कि मृतका के पति कुमरेश मांझी, जो बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं, की गैरमौजूदगी में गांव का एक युवक अकसर घर आता-जाता था। इस पर ससुराल वालों द्वारा विरोध किए जाने पर सरिता अक्सर नाराज हो जाती थी।

पुलिस ने इस मामले में लखीसराय जिले के रामपुर गांव निवासी रोहित कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो घटना के वक्त नशे की हालत में था और अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। होश में आने के बाद उससे गहन पूछताछ की जाएगी। यह मामला अब हत्या, अवैध संबंध, और सामाजिक मर्यादा के टकराव का संगीन रूप ले चुका है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर-उमेश कुमार