LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Rail accident - बड़ी लापरवाही - रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक, उसी समय तेज रफ्तार के साथ पहुंची मालगाड़ी, जानें इसके बाद फिर क्या हुआ

Rail accident - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान युवक की बाइक बीच में ही फंस गई। इसी दौरान उसी ट्रैक पर मालगाड़ी पहुंच गई। जानें फिर क्या हुआ।

Rail accident - बड़ी लापरवाही - रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक, उस
मालगाड़ी से टकराकर बाइक के हुए टुकड़े- फोटो : उमेश कुमार

Sheikhpura:- शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर. सामने आ रही है,जहां शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई. घटना के कारण शेखपुरा जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया.वही घटना में एक बाइक सवार की जान भी बाल-बाल बच गई.

दरअसल, एक बाइक सवार युवक अपने घर नगर परिषद शेखपुरा क्षेत्र के काशीपुरम मोहल्ला की ओर जा रहा था.वह संजय गांधी महिला कॉलेज के ठीक सामने से बाइक सहित रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था.

 जैसे ही उसने रेलवे ट्रैक पार करना चाहा,तभी लखीसराय से नवादा की ओर जा रही एक मालगाड़ी तेज रफ्तार से आने लगी. अचानक सामने आती मालगाड़ी को देखकर युवक घबरा गया.वह किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकला लेकिन तेज रफ्तार मालगाड़ी बाइक को अपनी चपेट में ले ली.

NSIT
Nsmch

 और करीब 200 फीट तक घसीटते हुए ले गई. इस दौरान बाइक के परखच्चे उड़ गए.बाइक करीब एक सौ टुकड़ों में बट गया.हालांकि राहत की बात ये रही कि युवक की जान बच गई.लेकिन हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है इधर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि संजय गांधी महिला कॉलेज के पास बिना फाटक वाले रास्ते से लोग अक्सर रेलवे ट्रैक पार करते हैं,जो किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकता है. 

वहीं जीआरपी पुलिस बाइक के नंबर प्लेट के माध्यम से बाइक सवार की पहचान करने में जुट गई है. जीआरपी पुलिस ने बताया कि रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में बाइक सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी. पुलिस का कहना है की बाइक सवार के लापरवाही के कारण आज जिला में एक बहुत बड़ा रेल हादसा हो जाता

लोगों ने रेलवे प्रशासन से इस खतरनाक मार्ग को या तो बंद करने... या सुरक्षित करने की मांग की है... ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।"

रिपोर्टर:-उमेश कुमार