LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Flood News : शेखपुरा में स्कूल बना साँपों का ठिकाना, एक दर्जन से अधिक साँपों का किया गया रेस्क्यू, दहशत में शिक्षक

Bihar Flood News : शेखपुरा में बाढ़ के बाद स्कूल साँपों का नया ठिकाना बन गया है. जिसके बाद शिक्षकों और छात्रों में दहशत का माहौल है.......पढ़िए आगे

Bihar Flood News : शेखपुरा में स्कूल बना साँपों का ठिकाना, ए
स्कूल बना साँपों का ठिकाना - फोटो : UMESH

Shekhpura : जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय कुसुम्भा घाट इन दिनों पढ़ाई-लिखाई का नहीं बल्कि सांपों का अड्डा बना हुआ है। दरअसल, हरोहर नदी की बाढ़ का पानी जब स्कूल में घुसा, तो विभाग ने एहतियातन स्कूल पर ताले जड़ दिए थे। पानी घटने के बाद शनिवार को शिक्षक शुभांशु कुमार और सफाईकर्मी बरन महतो जब स्कूल की सफाई करने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

सीढ़ियों के नीचे और क्लासरूम की बेंच पर घूम रहे एक दर्जन से ज्यादा जहरीले सांपो को देखा तो सभी आश्चर्यचकित रह गए । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय संपेरे को बुलाया गया और करीब 15 सांपों को पकड़कर रेस्क्यू किया गया। लेकिन दो बड़े सांप पानी के रास्ते भाग निकले।  

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार का कहना है कि शनिवार को विभाग को आवेदन देकर सोमवार से स्कूल खोलने की तैयारी थी। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सांप मिलने के बाद किसी की हिम्मत नही हो रही है। फिलहाल एक-दो दिन स्कूल की निगरानी की जाएगी। अगर बाकी सांप दोबारा लौटकर नहीं आते, तभी सोमवार से स्कूल खुल सकेगा।  

फिलहाल सांपों का ठिकाना अपना शेखपुरा का यह स्कूल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर बच्चे विद्यालय में पहुंच जाते और सांपों पर नजर नहीं पढ़ते तो एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता।  

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट