LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Voter Adhikar Yatra : शेखपुरा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बाद दिल्ली रवाना हुए राहुल गाँधी, कहा सरकार बनने पर चुनाव आयुक्तों पर होगी कार्रवाई

Voter Adhikar Yatra : शेखपुरा में वोटर अधिकार यात्रा के बाद राहुल गाँधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए. वहीँ लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा.....पढ़िए आगे

Voter Adhikar Yatra : शेखपुरा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बा
राहुल गाँधी दिल्ली रवाना - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : "वोटर अधिकार यात्रा" के तीसरे दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को बरबीघा पहुंचे. बरबीघा पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया. राहुल गांधी ने जब दोनों हाथ जोड़कर और झुक कर श्री बाबू को प्रणाम किया तो उनकी सादगी ने मौके पर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. इसके बाद श्री बाबू चौक पर ही अपने वाहन के ऊपर से ही जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग व सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मतदाता अधिकारों की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का मांग किया. संबोधन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं.

चुनाव आयुक्तों पर होगी कार्रवाई  

उन्होंने कहा कि भारत माता और संविधान पर सीधा हमला किया जा रहा है. सरकार और चुनाव आयोग मिलकर लोगों के वोट देने के अधिकार को खत्म करके लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है. उन्होंने एसआईआर को एक नया तरीका बताते हुए इसे वोट चुराने का औजार कहा.राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे. उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य आयुक्तों पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. तब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राहुल गांधी ने उपस्थित लोगों से हाथ जोड़कर कहा कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा की लड़ाई है. गरीबों की असली ताकत उनका वोट है और यही उनके पहचान और आवाज़ का प्रतीक है, जिसे छीना जा रहा है.वही तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग इस बार परिवर्तन के लिए तैयार है.सत्ता जाने के डर से बिहार में एनडीए सरकार वोट चोरी का खेल खेल रही है. इस चोरी के खिलाफ पूरे बिहार की जनता में काफी आक्रोश है.उन्होंने चुनाव आयोग की मनसा पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि निष्पक्ष संवैधानिक संस्था ने अपनी गरिमा खो दी है. एनडीए सरकार सत्ता में बने रहने के लिए साम दाम दंड भेद, सभी तरह की राजनीति पर उतारू हो चुकी है.लेकिन बिहार की जनता इस बार इस अहंकारी सरकार को माकूल जवाब देंगे.

संबोधन के बाद दिल्ली के लिए हो गए रवाना

गौरतलब हो कि वोटर अधिकार यात्रा के तहत राहुल गांधी का बरबीघा के एसकेआर कॉलेज मैदान में रात्रि विश्राम होना सुनिश्चित था.लेकिन 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती होने के कारण राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से पटना और फिर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. राहुल गांधी के अचानक दिल्ली रवाना होने के कारण कार्यकर्ताओं में भी मायूसी छा गई.

बरबीघा पहुंचने से पहले जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

बरबीघा पहुंचने से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया. जिले की सीमा में प्रवेश करते ही सबसे पहले शेखोपुरसराय में भेड़िया पुल के पास कांग्रेस नेता संजय प्रभात की अगुवाई में हजारों लोगों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया. इसके बाद बरबीघा में मिशन चौक के पास कांग्रेस नेता विकास कुमार वीर और त्रिशूल धारी सिंह ने ढोल बाजे के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया. श्री बाबू चौक पर कांग्रेस के पूर्व बरबीघा विधायक गजानंद शाही ने भी हजारों समर्थकों के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया.हालांकि इस दौरान जगह-जगह नेताओं को उम्मीद थी कि राहुल गांधी अपनी गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते हुये माला पहनेंगे. जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर तैयारी भी कर रखा था. लेकिन तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं को निराशा हाथ लगी. राहुल गांधी का काफिला सड़क मार्ग से होते सीधे श्री बाबू चौक के पास आकर रुका.गौरतलब हो कि यह यात्रा 16 दिनों की है और 20 से अधिक जिलों में सासाराम से प्रारंभ होकर पटना में 1 सितंबर को होने वाली रैली में समापन करेगी. राहुल गांधी ने पहले भी कहा था कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से विशेष रूप से दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक व गरीब मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे अपने आरोपों को हलफनामे में दें या देश से माफी मांगे.

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट