LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : बरबीघा पहुंचते ही मंत्री अशोक चौधरी पर बरसे प्रशांत किशोर, रोजगार और पलायन के मुद्दे पर की खुलकर बात

Bihar News : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शेखपुरा पहुंचे. जहाँ उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी पर जमकर निशाना साधा......पढ़िए आगे

Bihar News : बरबीघा पहुंचते ही मंत्री अशोक चौधरी पर बरसे प्र
मंत्री अशोक चौधरी पर हमला - फोटो : UMESH

Sheikhpura:-जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को बरबीघा विधानसभा पहुंचे. बरबीघा की सीमा में कदम रखते ही पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन मुकेश सिंह ने सैकड़ो समर्थकों के साथ अम्माबीघा मोड पर उनका जोरदार स्वागत किया.वे सड़क मार्ग के जरिये जयरामपुर, सामाचक, चंदुकुआ, पुरानी शहर, थाना चौक होते हुए श्री कृष्ण सिंह चौक पहुंचे जहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया. 

तीन दिनों तक बरबीघा विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी के प्रचार प्रसार के लिए क्षेत्र में घूमने वाले मंत्री अशोक चौधरी पर उन्होंने हमलावर रूप अख्तियार करते हुए फिर कहा कि वे बिहार सरकार के सबसे भ्रष्ट मंत्री है. सर्वदलिय नेता के बारे में जानकारी मिली है कि वे क्षेत्र में घूम-घूम कर खूब पैसा बांट रहे हैं.उन्होंने जनता से कहा करोड़ों रुपया बिहार से लुटा है , तो कुछ खुदरा पैसा यहां बांट रहे हैं. जितना पैसा देता है, ले लीजिए लेकिन वोट सही आदमी को दीजिए.आगे उन्होंने कहा कि खुद जदयू में, बेटी लोजपा में और दामाद भाजपा में है. ऐसे सर्वदलीय नेता बिहार के लोगों के हित के बारे में कभी सोच नहीं सकते हैं.

मंत्री के प्रोफेसर बनने के सवाल पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला और कहा कि फर्जी डिग्री के सहारे प्रोफेसर बन गए हैं. आप लोग ऐसे भ्रष्ट मंत्री को विधायकी और मंत्री पद से बर्खास्त करके उन्हें कॉलेज में पढ़ाने के लिए मजबूर कर दीजिए.उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के बारे में कहा कि आज भी अगर कोई बिहार की बेहतरी के बारे में सोच रहा होगा तो वह श्री बाबू की आत्मा होगी. उनके समय में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शुमार था. लेकिन आज बिहार देश के सबसे ज्यादा गरीब, पिछड़ा, निरक्षर तथा सबसे ज्यादा बेरोजगारी और पलायन वाला राज्य बन चुका है. उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना इन्हें सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी, बल्कि सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब बिहार के लोग बिहार की स्थिति को सुधारने के लिए जाति-धर्म, हिंदू-मुस्लिम और नाली गली से ऊपर उठकर रोजी रोजगार और पलायन के मुद्दे पर वोट करेंगे. बिहार की स्थिति में सुधार ही श्री बाबू के लिए सच्ची श्रद्धांजलि मानी जाएगी. उन्होंने कहा कि जनसुराज की सरकार बनते ही बिहार का कोई भी लड़का 10-12 हज़ार की नौकरी के लिए बिहार से बाहर नहीं जाएगा. 

उन्होंने जनता से अपील किया कि आप अच्छे आदमी को जिताकर विधानसभा भेजिए ताकि वह आपकी आवाज बन सके.अगर मेरे भी दल का प्रत्याशी खराब है,पार्टी द्वारा टिकट देने में कोई गलती हुई है तो इन्हें भी वोट मत दीजिए.लेकिन इस बार वोट अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए कीजिए. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य एक नया और विकसित बिहार बनाना है जहां सभी लोग खुशहाल से रह सके. उनके साथ पार्टी के प्रत्याशी कैप्टन मुकेश सिंह भी मौजूद रहे.

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट