LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Politics: एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन में जमकर चले सियासी तीर, जदयू ने लालू पर लगाया मुस्लिम-यादव को ठगने का आरोप

Bihar Politics: एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन में उमेश कुशवाहा ने लालू यादव पर यादवों और मुसलामानों का ठगने का आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar Politics: एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन में जमकर चले सिया
सम्मेलन के चले सियासी तीर - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : शेखपुरा के इस्लामियां हाई स्कूल मैदान में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने माहौल गरमा दिया। मंच से जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने महागठबंधन और खासकर तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में विपक्ष कह रहा था कि हमारी पार्टी और हमारे नेता खत्म हो गए। लेकिन नतीजों ने बता दिया कि न नरेंद्र मोदी का विकल्प है और न ही नीतीश कुमार का।

तेजस्वी और लालू पर निशाना साधते हुए उन्होंने भीड़ में मौजूद मुस्लिम और यादव समाज से कहा कि लालू प्रसाद ने आपको भी ठगने का काम किया। महागठबंधन सिर्फ वोट की राजनीति करता है। माय समीकरण को अपनी बपौती समझ रखा है। लेकिन हमारे नेता मोदी-नीतीश जातिवाद से ऊपर उठकर सबके लिए काम कर रहे हैं। महिलाओं को साधने की कोशिश में उन्होंने कहा कि सरकार हर परिवार की महिला को 10-10 हजार रुपये देकर रोजगार शुरू करने का मौका दे रही है। आगे चलकर 2-2 लाख रुपये की और सहायता मिलेगी, जिसे लौटाना नहीं होगा। “हमारी सरकार चाहती है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आए।

सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता जनक राम ने भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी राज में गरीब रोटी, कपड़ा, मकान और सड़क के लिए तरसते थे। लेकिन नीतीश कुमार ने सड़कें बनवाईं, बिजली-पानी दिया, मकान और एयरपोर्ट तक खड़े कर दिए। जनक राम ने लालू की चुनावी अयोग्यता पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि वो खुद चुनाव नहीं लड़ सकते। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने रोका है। और ये लोग वोट चोरी की बात करते हैं! लोगों को अपनी वोट की हिफाज़त खुद करनी होगी, कोई पैसे के लालच में वोट न बेच दे।

सम्मेलन को रालोमो के उपाध्यक्ष जितेंद्रनाथ, हम सेक्युलर पार्टी के महासचिव सुनील चौबे, बीजेपी सांसद शंभू शरण पटेल और लोजपा (आर) की महासचिव इंदु कश्यप ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक व जदयू जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने की।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- उमेश कुमार