LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: शेखपुरा में पुलिस जिप्सी बना मनोरंजन का मंच, युवक ने छत पर चढ़ बनाई रील, वायरल वीडियो से उठे प्रशासन पर सवाल

Bihar News: जब पुलिस की गाड़ियाँ मनोरंजन का मंच बन जाएं तो आम आदमी की सुरक्षा की उम्मीद कहां बचती है?"....

Police gypsy became a stage of entertainment
पुलिस जिप्सी बना मनोरंजन का मंच- फोटो : reporter

Bihar News: एक बार फिर कानून की गाड़ी, कानून की मर्यादा से फिसलती नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने शेखपुरा पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और सतर्कता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक युवक पुलिस की जिप्सी के ऊपर चढ़कर फिल्मी अंदाज में रील बनाता दिखाई दे रहा है, वह भी बिना किसी डर और रोक-टोक के।

यह मामला बौउघाट थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, जिस पुलिस वाहन पर युवक चढ़ा नजर आ रहा है, उस पर 'बरबीघा थाना' लिखा हुआ है। शुरू में मामला बरबीघा थाना से जुड़ा माना गया, लेकिन जब पड़ताल की गई तो बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि यह गाड़ी छह महीने पहले ही लाइन क्लोज कर दी गई थी, और अब यह गाड़ी बौउघाट थाना में उपयोग में लाई जा रही है।

Diarch GO

वीडियो में युवक पुलिस वाहन की छत पर चढ़कर फिल्मी अंदाज़ में पोज देता दिख रहा है। आसपास कोई पुलिसकर्मी नज़र नहीं आता। यह दृश्य सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था के प्रति जनता की मानसिकता में आई गिरावट को भी दर्शाता है।

स्थानीय नागरिकों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब पुलिस की गाड़ियाँ मनोरंजन का मंच बन जाएं तो आम आदमी की सुरक्षा की उम्मीद कहां बचती है?"लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस की निगरानी कहाँ थी?क्या इस गाड़ी का प्रयोग अभी भी गश्ती में हो रहा है?कैसे एक आम युवक बिना रोक-टोक पुलिस वाहन तक पहुंच गया?

NSIT
Nsmch

अब तक इस मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो वायरल होने के बावजूद प्रशासन की ओर से जांच या कार्रवाई की कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में निराशा और अविश्वास का माहौल बन रहा है।

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या यह सिर्फ लापरवाही है या पुलिस की मिलीभगत?क्या ऐसे मामलों में दोषियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा?क्या पुलिस वाहन की गरिमा की रक्षा के लिए ठोस निर्देश और निगरानी होगी?

रिपोर्टर -उमेश कुमार