LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News:शेखपुरा में सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत , इलाके में हड़कंप

Bihar News:शेखपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई।

Bihar News:शेखपुरा में सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत , इला
सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत- फोटो : reporter

Bihar News:शेखपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। यह हादसा शेखपुरा-शेखोपुरसराय मुख्य सड़क पर खाखरा गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कांवड़िये की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और कई टुकड़ों में बिखर गया, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि वह किसी पिकअप वाहन से गिरा होगा और पीछे से आ रहे किसी अन्य वाहन ने उसे कुचल दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कुसुम्भा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा भेज दिया है। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों से मृतक कांवड़िये की पहचान करने में मदद मांगी है। यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

रिपोर्ट- उमेश कुमार