LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : नीति आयोग के सीपीओ ने रेफरल अस्पताल बरबीघा का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Bihar News : नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए.......पढ़िए आगे

Bihar News : नीति आयोग के सीपीओ ने रेफरल अस्पताल बरबीघा का क
रेफरल अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : UMESH

SHEIKHPURA: नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी असांगवा चुआ एओ के द्वारा शनिवार की संध्या अचानक रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया गया. उनके साथ टीम में शेखपुरा के नवनियुक्त जिला अधिकारी शेखर आनंद, डीडीसी संजय कुमार, एसडीएम रोहित कर्दम, ओएसडी पदाधिकारी ललन भारती, जिला योजना पदाधिकारी आशीष कुमार पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फैजल अरशद के द्वारा अधिकारियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. 

इसके बाद नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा, रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण काउंटर के साथ महिला ओपीडी, दंत ओपीडी, सामान्य ओपीडी, जांच घर, इमरजेंसी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड सहित ओटी और प्रसव कच्छ का गहनता से निरीक्षण किया गया. इस दौरान अधिकारियों को प्रभारी डॉक्टर फैजल अरशद के द्वारा उन्हें अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं के हर बिंदु से अवगत कराया गया. नीति आयोग के सीपीओ असांगवा चुआ एओ ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्ति किया. अस्पताल को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकार को दिशा निर्देश भी दिया गया. 

नीति आयोग के सीपीओ के जाने के बाद जिलाधिकारी शेखर आनंद के द्वारा भी अस्पताल के कुछ अन्य बिंदुओं पर जांच की गई. उन्होंने दवा वितरण का काउंटर को बिल्डिंग के बाहर से खोलने का दिशा निर्देश दिया. उन्होंने जीविका रसोई के निर्माण स्थल का भी जायजा लिया. वही पत्रकारों के नियमित रूप से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस दिशा में उचित पहल की जाएगी. गौरतललब हो की नीति आयोग के तहत शेखपुरा जिला आकांक्षी जिला में शामिल है. इसके तहत  शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में जिले को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है.

इसी के तहत रेफरल अस्पताल बरबीघा को ऑपरेशन थिएटर में प्रयोग होने वाले विशेष उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं. ताकि अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधा नियमित रूप से मरीजों को उपलब्ध हो सके. गौरतलब हो की कुछ दिन पहले रेफरल अस्पताल बरबीघा को सिजेरियन सेक्शन में बिहार भर में पहला स्थान प्राप्त हुआ था. इसके लिए अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर फैजल अरशद को पटना में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सम्मानित भी किया गया था. इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टर आनंद कुमार, डॉक्टर नितेश कुमार, डॉक्टर नूर फातिमा, मैनेजर त्रिलोकी नाथ पांडे, ड्यूटी पर तैनात आशा और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

NSIT
Nsmch

उमेश की रिपोर्ट