LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News: कड़ाके की ठंड में बोरसी बनी काल, दम घुटने से माँ-बेटों समेत तीन की हालत गंभीर

Bihar News: कड़ाके की ठंड में बोरसी जलाकर आग सेकना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दम घुटने से माँ और दो बेटों की हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने ताला तोड़कर तीनों को घर से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

शेखपुरा
दम घुटने से तीन की हालत गंभीर - फोटो : social media

बिहार के शेखपुरा से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर जलाई गई बोरसी एक परिवार के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गई। बोरसी से निकले धुएं के कारण कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग बेहोश हो गए। इस हादसे में मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

माँ-बेटों की हालत गंभीर 

मामला शेखपुरा नगर क्षेत्र के कटरा चौक के पास का है। यहां किराए के मकान में रहने वाली पुतुल देवी और उनके दो बेटे राकेश कुमार व रोशन कुमार शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर बेहोशी की हालत में पाए गए। बताया जाता है कि रोशन कुमार रोजाना सुबह आठ बजे गोला रोड स्थित हीरा साहू की दुकान पर काम पर जाता है, लेकिन जब वह समय पर नहीं पहुंचा और फोन भी नहीं उठा तो अनहोनी की आशंका जताई गई।

ताला तोड़ कर घर में घुसी पुलिस 

इसके बाद दुकान मालिक ने स्थानीय वार्ड पार्षद दीपक बाबू की मदद से कमरे पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले नीचे का ताला तोड़ा और फिर छत के रास्ते कमरे में प्रवेश किया। दरवाजा खोलते ही अंदर धुएं से भरा कमरा मिला और मां-बेटों समेत तीनों बेहोश पड़े थे। पुलिस ने तत्काल सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सदर अस्पताल, शेखपुरा भेजा।

महिला की हालत गंभीर 

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने पुतुल देवी की हालत गंभीर बताई। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों बेटों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बंद कमरे में जलाई गई बोरसी के धुएं से दम घुटने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि बंद कमरे में अंगीठी या बोरसी जलाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट