LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : शेखपुरा में दहेज़ की भेंट चढ़ी विवाहिता, चार चक्का के लिए ससुरालवालों ने उतारा मौत के घाट, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : शेखपुरा में दहेज़ की भेंट चढ़ी विवाहिता, चार चक्क

SHEKHPURA :  शादी के बाद दहेज में चार चक्का का डिमांड पूरा नहीं होने के कारण एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया. 4 महीने पहले जिस बहन को भाई ने पूरे साजो सामान और हंसी-खुशी के साथ ससुराल विदा किया था. अब उसी की अर्थी को कंधा देने की बारी आ गई है. मामला बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के महल्लापर मोहल्ले का है. जहां 25 वर्षीय जहां आरा बेगम को ससुराल में मौत के घाट उतार दिया गया.

मृतिका बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव निवासी मोहम्मद मतलून की पुत्री थी. घटना को लेकर मृतिका के भाई मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि 18 अगस्त 2025 को अपनी बहन की शादी बरबीघा निवासी मोहम्मद अकील अहमद के पुत्र मोहम्मद अल्ताफ से किया था. उसके बहनोई मछली का व्यापार करते हैं. शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज में एक फोर व्हीलर देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था. 

कुछ दिन पहले भी बहन ने फोन करके बताया था कि उसे ससुराल में काफी टॉर्चर किया जा रहा. शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बहन के ससुराल से कॉल आया कि आपकी बहन का इंतकाल हो गया है. खबर सुनकर पूरे घर वालों के पैरों पीछे से जमीन खिसक गई. घर वालों को एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ कि जिस बहन को खुशी-खुशी कुछ महीने पहले विदा किया था, अब वो इस दुनिया में नहीं रही है. 

मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि उसके पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं. इसके बावजूद 5 कट्ठा खेत बेचकर अपनी बहन की शादी में लगभग 40 से 45 लाख रुपया खर्च किया था. ससुराल वालों की सारी डिमांड पूरी की गई. बावजूद इसके उसकी बहन की निर्मल तरीके से हत्या कर दी गई है. उधर घटना को लेकर मिशन थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन भी दलबल के साथ जांच करने पहुंचे. निष्पक्ष जांच हो. इसके लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक जिस दुपट्टे से मृतिका का शव लटका हुआ था. वह दुपट्टा अभी तक गायब है. फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है.

NSIT
Nsmch

उमेश की रिपोर्ट