LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

BIHAR NEWS - शादी डॉट कॉम पर मिले शादीशुदा युवक ने बीएसएफ महिला जवान को फंसाया, यौन शोषण के बाद की 14 लाख की ठगी

BIHAR NEWS - शादी डॉट कॉम पर गलत जानकारी देकर दो बच्चों के पिता ने पहले बीएसएफ की महिला जवान को फंसाया और तीन साल तक उसके साथ यौन संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने महिला जवान से लगभग 14 लाख रुपए भी हड़प लिए।

BIHAR NEWS - शादी डॉट कॉम पर मिले शादीशुदा युवक ने बीएसएफ मह

SHEIKHPURA  - शादी के लिए जोड़ों के लिए लोकप्रिय मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर मिले युवक पर बीएसएफ की महिला जवान ने यौन शोषण और 14 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला जवान ने शेखपुरा थाना में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शेखपुरा थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला जवान की शिकायत पर शेखपुरा नगर क्षेत्र के अहियापुर निवासी आयुष कुमार गौतम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

शादी डॉट कॉम पर हुआ संपर्क, फिर बढ़ी नजदीकियां

प्राथमिकी के अनुसार, झारखंड के रांची जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएसएफ महिला जवान की 2020 में इंटरनेट के विवाह पोर्टल  शादी डॉट कॉम के माध्यम से आरोपी आयुष कुमार गौतम से पहचान हुई थी। 2021 में युवती की बीएसएफ में नौकरी लग गई। इस दौरान आयुष ने स्वयं को कुंवारा बताकर शादी का वादा किया और शेखपुरा बुलाकर संबंध बनाए।

यौन शोषण और लाखों की ठगी

प्रशिक्षण के दौरान आयुष ने अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से महिला जवान से 4 लाख रुपये लिए। मई 2022 में उसने खुद का व्यवसाय शुरू करने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की, जिसे महिला जवान ने व्यक्तिगत ऋण लेकर चार अलग-अलग चेक के माध्यम से दिया। कुल 14 लाख रुपये ठगने के बाद आयुष ने महिला जवान से बातचीत बंद कर दी। बाद में महिला जवान को पता चला कि आयुष पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

NSIT
Nsmch

शादी वेबसाइट पर रहें सतर्क

यह मामला ऑनलाइन विवाह वेबसाइटों के जरिए हो रही ठगी और धोखाधड़ी को उजागर करता है। ऐसे प्लेटफॉर्म पर संपर्क बनाते समय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि वे जालसाजों के झांसे में न आएं।

पुलिस कर रही छापेमारी

थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दीपक की रिपोर्ट