LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : शेखपुरा में बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने की महिला की जमकर पिटाई, पुलिस ने तत्परता दिखा मॉब लिंचिंग से बचाया

Bihar Crime : शेखपुरा में बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों न

SHEKHPURA : शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में एक 20 वर्षीय युवती को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। उत्तेजित लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न होने लगी। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद 112 पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अपनी हिरासत में ले लिया।

घटना के संबंध में बताया गया कि गांव निवासी लालो महतो की डेढ़ वर्षीय नतिनी घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान उक्त युवती बच्ची को अपनी गोद में उठाकर वहां से चुपचाप निकलने लगी। बच्ची के अचानक रोने की आवाज सुनकर उसकी मां की नजर पड़ गई, जिसने युवती को बच्ची ले जाते हुए देख लिया। खुद को घिरता देख युवती बच्ची को छोड़कर खेत (बधार) की ओर भागने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

Diarch GO

पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने युवती की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और युवती को सुरक्षित थाने ले गई। पुलिस की इस तत्परता की वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस अब इस बिंदु पर गहन जांच कर रही है कि युवती का गांव में आने का उद्देश्य क्या था और इस घटना में उसकी मंशा क्या थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आदर्श टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पकड़ी गई महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पूर्व में भी इस महिला को शहर के गिरिहिंडा इलाके में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया था। पुलिस फिलहाल उसके परिवार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस महिला की मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटी है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। गांव में स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

उमेश की रिपोर्ट