LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar suicide case - सोमवारी पर पति ने नहीं दिया लाकर फल, अनबन के बाद फंदे से झूल गई विवाहिता

Bihar suicide case - सोमवारी की पूजा के लिए पति ने फल लाने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।

Bihar suicide case -  सोमवारी पर पति ने नहीं दिया लाकर फल, अ
विवाहिता ने लगाई फांसी- फोटो : उमेश कुमार

Sheikhpura:-जिले के बरबीघा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर थाना के कन्हौली गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी मच गई. विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृत विवाहिता की पहचान गांव के ही अरविंद कुमार की पत्नी पूनम कुमारी के रूप में की गई है. उधर सूचना मिलते ही मौके पर जयरामपुर थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार भी दल बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद लाश का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. 

पति  पर दहेज का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक विवाहिता पूनम कुमारी के मायके वाले भी शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंच गए. बेटी का शव देखते ही माँ अति सुंदर देवी, पिता और भाई दहाड़ मार कर रोने लगे. वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर बेटी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

तीन साल पहले हुई शादी

इस संबंध में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर गांव निवासी मृतका की मां अतिसुंदर देवी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री पूनम की शादी कन्हौली गांव निवासी छोटेलाल धारी के पुत्र अरविंद कुमार से की थी. 

दो साल पत्नी की नहीं कराई विदाई

शादी के बाद लगभग दो वर्षों तक दहेज की मांग को लेकर दामाद पूनम को अपने घर नही ले गए.बाद में सामाजिक दबाब के तहत बेटी को विदा किया गया. लेकिन अब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 

NSIT
Nsmch

मायके वालों का आरोप है कि जब घटना की जानकारी पाकर वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो उन्हें घर के अंदर भी नहीं घुसने दिया गया.काफी जद्दोजहद के बाद जब वे कमरे में पहुंचे तो पूनम का शव जमीन पर पड़ा था और गले पर फंदे के निशान साफ नजर आ रहे थे.

इस मामले में मृतका के पति, सास, ससुर, देवर सहित अन्य परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है.वहीं, पति अरविंद कुमार ने दावा किया कि पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।. उन्होंने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी के दिन पूजा के लिए फल नहीं पहुंचाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हल्का विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर पूनम ने आत्मघाती कदम उठा लिया.फिलहाल पुलिस पूरे घटना को संदिग्ध मान रही है. जयरामपुर थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - उमेश कुमार