LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Honor killing - प्यार का दर्दनाक अंत : प्रेमिका के साथ घर से फरार प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, 9 पर मामला दर्ज

Honor killing - शादी करने के लिए प्रेमिका के साथ भागे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमिका के परिजनों पर लगा है।

Honor killing - प्यार का दर्दनाक अंत : प्रेमिका के साथ घर से
प्रेमी युवक की प्रेमिका के परिजनों ने की हत्या- फोटो : उमेश

Sheikhpura - शेखपुरा शहर में प्यार का रिश्ता खून से रंग गया। नगर क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू राम के पुत्र गोलू कुमार (22 वर्ष) की प्रेम प्रसंग के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए जाने के बाद परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, गोलू का चक दीवान मोहल्ला निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती रही और 17 अगस्त को दोनों घर से फरार होकर शादी करने की योजना बना लिए। बताया जाता है कि युवती अपने घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद लेकर निकली थी। घटना के बाद युवती के परिजनों ने टाउन थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया, जिसमें युवक के परिजनों को भी अभियुक्त बनाया गया।

इसी बीच युवती के परिजन और युवक का परिवार दोनों उनकी तलाश में जुटे थे। 28 सितंबर को युवती के परिजनों ने युवक के भाई को फोन कर बताया कि वे दोनों को हरियाणा के पानीपत से पकड़कर शेखपुरा ला रहे हैं। युवक के भाई ने फोन पर गोलू से बात करने की मांग की, लेकिन कॉल काट दिया गया।

अगले दिन यानी 29 सितंबर को सूचना मिली कि गोलू की तबीयत खराब है और उसे स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पहुंचने पर युवक की मां प्रतिमा देवी ने अपने बेटे को मृत अवस्था में पाया। पोस्टमार्टम में युवक के शरीर पर गहरे जख्म और चोट के निशान मिले।

NSIT
Nsmch

मृतक की मां प्रतिमा देवी के आवेदन पर पुलिस ने युवती के पिता संजय यादव, भाई मनीष कुमार, मां काजल देवी समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, इस घटना में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते दोनों को बरामद किया होता तो गोलू की जान बच सकती थी।

रिपोर्ट - उमेश