LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

अपहरण के संदिग्ध आरोपी को छोड़ने के बदले दरोगा जी ने मांगे 2 लाख, हुए सस्पेंड

  अपहरण के संदिग्ध आरोपी को  छोड़ने के बदले दरोगा जी ने मांग

Sheikhpura- कथित रूप से अपहरण कांड के संदिग्ध की थाने से रिहाई करने के बदले में दरोगा द्वारा दो लाख रुपया की मांग करने का ऑडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है.एएसपी डॉ राकेश कुमार ने 24 घंटे के अंदर ही बरबीघा थाना के दरोगा रणधीर कुमार को सस्पेंड कर दिया. 

डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा के विरुद्ध जांच कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. दरअसल यह मामला एक नाबालिक लड़की के अपहरण से जुड़ा हुआ है. लड़की के परिवार के द्वारा जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखड़ी गांव के रहने वाले प्रिंस कुमार नामक युवक को नामजद अभियुक्त बनाते हुए बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. इसी मामले में बीते शुक्रवार को प्रिंस कुमार की मां को पूछताछ हेतु पकड़ कर बरबीघा थाना लाया गया था. 

पुलिस के दबाव के कारण अगले ही दिन प्रिंस कुमार ने भी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद प्रिंस कुमार की मां को छोड़ दिया गया। उधर परिजन आरोपी लड़के प्रिंस कुमार को भी छोड़ने के लिए पुलिस से आरजू विनती करने लगे.इसी बात का फायदा उठाकर दरोगा रणधीर कुमार ने प्रिंस कुमार के मामा जितेंद्र कुमार से फोन पर छोड़ने के एवज में कथित रूप से दो लाख रुपये की मांग कर दी.  

इस बात को जितेंद्र कुमार ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद एएसपी हरकत में आ गए, उन्होंने मामले त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से रणधीर कुमार को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है. डॉ राकेश कुमार ने बताया कि इस तरह के ऑडियो क्लिप से जिला पुलिस की छवि धूमिल हुई है. 

NSIT
Nsmch

विभाग में किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से भी कहा कि अगर पुलिस किसी भी रूप से आम जनता को प्रताड़ित करती है तो उसकी सूचना तुरंत जिला मुख्यालय को दें.वरीय पदाधिकारी द्वारा तुरंत मामले पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक रूप से कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टर:- उमेश कुमार