LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Teacher News: शेखपुरा के DTO के खिलाफ SC/ST थाने में शिकायत दर्ज, हेडमास्टर साहब ने लगाए गंभीर आरोप, अब होगी कार्रवाई...

Bihar Teacher News: शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ हेडमास्टर ने एससी एसटी थाने में शिकायत दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत में हेडमास्टर के द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं वहीं डीईओ ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है...पढ़िए आगे..

शिक्षा विभाग
जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ केस दर्ज- फोटो : social media

Bihar Teacher News:  बिहार के शेखपुरा में हेडमास्टर और शिक्षा पदाधिकारी आमने सामने हैं। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं हेडमास्टर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ एससी एसटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हेडमास्टर का आरोप है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें आपमानित किया है। वहीं दूसरी ओर डीईओ ने इन आरोपों को गलत ठहराया है। 

हेडमास्टर का आरोप

दरअसल, शेखपुरा जिले के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति थाना में शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। प्राथमिक विद्यालय मंदना के प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण चौधरी ने एक लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यालय में जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इन आरोपों का खंडन किया है।

जांच में जुटी पुलिस 

अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति थाना के एसएचओ अजीतेंद्र कुमार ने मामले की जांच जारी होने की जानकारी दी है। शिक्षक सूर्य नारायण चौधरी ने दावा किया है कि उच्च पदाधिकारी शिकायत वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह एक छात्र के ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) पर प्रतिहस्ताक्षर कराने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय गए थे। उनके अनुसार वहां उनसे जाति पूछकर अपमानित किया गया और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया गया।

DEO का इनकार

दूसरी ओर, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रस्तुत की गई टीसी और नामांकन पंजी में छात्र के नाम को लेकर असमानता थी। जिसे सुधारने की बात कही गई थी। उन्होंने शिक्षक पर धमकी देने और गलत तरीके से दबाव बनाने का आरोप लगाया। मामले की जांच अभी जारी है।

NSIT
Nsmch