LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

ममता शर्मसार: पैदा होते ही नवजात बच्ची को कटीली झाड़ियों में फेंका, पुलिस वाले ने 'पिता' बनकर बचाई जान

शेखपुरा के बरबीघा में एक कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को कटीली झाड़ियों में फेंक दिया। कांटों में फंसी बच्ची को सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल बच्ची को बाल संरक्षण इकाई की देखरेख में सदर अस्पताल म

ममता शर्मसार: पैदा होते ही नवजात बच्ची को कटीली झाड़ियों में

Sheikhpura - : जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में इंसानियत और मां की ममता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक 'कलयुगी' मां ने अपनी नवजात बच्ची को पैदा होते ही मरने के लिए कटीली झाड़ियों में फेंक दिया। लेकिन कहते हैं न, 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। ईश्वर की कृपा और पुलिस की तत्परता से बच्ची की जान बच गई।

कांटों में उलझा था गर्भनाल, एसआई ने दिखाई मानवता 

वार्ड पार्षद प्रसून कुमार भल्ला की नजर जब झाड़ियों में रोती-बिलखती बच्ची पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत बरबीघा थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देख वे भी सिहर उठे। बच्ची जमीन पर नहीं, बल्कि कांटों के बीच अटकी हुई थी और उसका गर्भनाल झाड़ियों में बुरी तरह उलझा हुआ था।

एसआई गौतम कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों से नया ब्लेड मंगाया। उन्होंने सावधानीपूर्वक गर्भनाल काटा और उसे बांधने के बाद बच्ची को कांटों से मुक्त कराया। इसके बाद वे एक पिता की भांति बच्ची को गोद में लेकर तुरंत रेफरल अस्पताल बरबीघा की ओर दौड़े।

खतरे से बाहर है बच्ची 

रेफरल अस्पताल में डॉ. रितु कुमारी ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. रितु ने बताया कि बच्ची का जन्म 24 घंटे के भीतर हुआ है। उसके शरीर में कई जगह कांटे चुभे हुए थे, लेकिन सही समय पर अस्पताल पहुँचने के कारण अब उसकी जान खतरे से बाहर है। अस्पताल में बच्ची को दूध भी पिलाया गया। डॉक्टर ने सब-इंस्पेक्टर गौतम कुमार के इस नेक कार्य की सराहना की।

NSIT
Nsmch

बाल संरक्षण इकाई ने लिया कस्टडी में 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अपनी टीम (जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, अभिषेक कुमार और श्वेता कुमारी) के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्ची को शेखपुरा सदर अस्पताल के विशेष वार्ड में 48 घंटे के लिए भर्ती कराया गया है। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई उसकी पूरी देखभाल करेगी। 

रिपोर्ट उमेश कुमार, शेखपुरा