LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : बरबीघा थानाध्यक्ष को पकड़ो छोड़ो का खेल पड़ा महंगा, डीआईजी ने किया सस्पेंड, विभागीय जाँच का जारी किया आदेश

Bihar News : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना अध्यक्ष को पकड़ो छोडो का खेल महंगा पड़ गया. मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने उसे सस्पेंड कर दिया है. वहीँ विभागीय जाँच के लिए आदेश जारी कर दिया है...पढ़िए आगे

Bihar News : बरबीघा थानाध्यक्ष को पकड़ो छोड़ो का खेल पड़ा महंगा
थानाध्यक्ष पर गिरी गाज - फोटो : DEEPAK

SHEKHPURA : बरबीघा थानाध्यक्ष के पकड़ो छोड़ो के खेल के मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार (मुंगेर क्षेत्र) ने सख्ती दिखाते हुए इस पर संज्ञान लिया है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है एवं जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस उप निरीक्षक के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद जहां जिले भर के थाने में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं नगर थाना सहित मिशन थाने में हमेशा मंडराते रहने वाले बिचौलिए भी करवाई के बाद गायब हो गए हैं। जो कभी रात दिन थानाध्यक्ष के आगे पीछे देखे जाते थे। अब ऐसे बिचौलिए थाना के आस पास भी नहीं दिख रहे हैं। हालाँकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की बात कहीं जा रही है।

दूसरी ओर थाना परिसर में पुराने जर्जर भवन को भी कैमरे के परिधि में लाने की मांग अब लोगों के द्वारा की जाने लगी है। इधर, थाने में पकड़ो छोड़ो के खेल के अन्य कई मामले भी बिंदुवार जांच के बाद सामने आने की बात कही जा रही है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट