LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Crime - पैसों के लेनदेन में दोस्त को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Bihar Crime - पैसों के लेन देन को लेकर दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वह एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। आज एक दोस्त ने दोस्त को गोली मार दी।

Bihar Crime - पैसों के लेनदेन में दोस्त को मारी गोली, पुलिस

Sasaram - खबर रोहतास जिला से है। जहां काराकाट थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में कल पैसे के लेनदेन में दोस्त ने ही दोस्त को गोली मार दी थी। उसे मामले में आरोपी रितेश कुमार को पुलिस ने काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसिल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि गोली लगने से घायल रोहित कुमार को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था। गोली मारने वाले दोस्त के पास से वारदात में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया है। पकड़ा गया रितेश कुमार उर्फ बघवा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि रोहित के साथ पैसे के लेनदेन का विवाद है। 

इस विवाद में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रोहित को गोली मार दी। इस संबंध में बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रितेश कुमार उर्फ बघवा लूट के दो तथा मारपीट के तीन मामलों में वांछित अपराधी है। काफी कम समय में इस कांड का उद्घाटन कर दिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Report – rishav kumar