LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : शेखपुरा में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 15 लोगो को किया गिरफ्तार, दो महिला परीक्षार्थी भी शामिल

Bihar News : शेखपुरा में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाडा सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो महिला भी शामिल है.....पढ़िए आगे

Bihar News : शेखपुरा में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्
सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : जिले में आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार और सोमवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो महिला परीक्षार्थी भी शामिल हैं। जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। 

इस संबंध में एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस्लामिया हाई स्कूल, डीएम हाई स्कूल और ऊषा पब्लिक स्कूल केंद्र पर बायोमेट्रिक ऑपरेटर और सुपरवाइजर मिलकर फर्जी अभ्यर्थियों को परीक्षा दिला रहे हैं। गुप्त सूचना के बाद एएसपी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान सबसे पहले इस्लामिया स्कूल केंद्र से ऑपरेटर सचिन कुमार को पकड़ा गया, जो सुधीर कुमार के बदले उसके फर्जी आईडी से काम कर रहा था। 

पूछताछ में सचिन ने बताया कि इस केंद्र पर सिकंदर कुमार का नाम एक और बायोमेट्रिक ऑपरेटर भी इसमें सम्मिलित है. पुलिस ने तुरंत सिकंदर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।दोनों पदकर पुलिस मुख्यालय लाकर कड़ाई से पूछताछ किया।पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरबीघा के पहलाद कुमार उर्फ कमांडो और नवादा के गोरेलाल यादव भी इसमें शामिल है.यही नही प्रहलाद कुमार उर्फ़ कमांडो और गोरेलाल यादव पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड भी हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने एक कैंडिडेट से परीक्षा में सेटिंग के लिए तीन-तीन लाख रुपये तक वसूले थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 मोबाइल, चार फर्जी आधार कार्ड, फर्जी परिचय पत्र, परीक्षार्थियों के नाम और रोल नंबर समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

सोमवार को पुलिस ने नवादा, शेखपुरा और आसपास के इलाकों से कई टीम बनाकर छापेमारी किया और कुल 15 लोगों को पकड़ लिया। इनमें नवादा के गोविंदपुर के सचिन कुमार, हरीनारायणपुर के गोरेलाल यादव, बरबीघा के पहलाद कुमार उर्फ कमांडो, नीतीश कुमार, अवतार कुमार, सुधीर कुमार, सिकंदर कुमार, चिंटू कुमार, आदित्य कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमरजीत कुमार, अविनाश कुमार, अमोद कुमार और दो महिला परीक्षार्थी प्रीति कुमारी व पूनम कुमारी शामिल हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि इस मामले में परीक्षा आयोजित कराने वाली टीसीएस कंपनी की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इस कार्रवाई में एएसपी डॉ. राकेश कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, सुनील कुमार राजवंशी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट