LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Road Accident : शेखपुरा में सड़क दुर्घटना में फाइनेंस कर्मी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : शेखपुरा में सड़क हादसे में फाइनेंस कर्मी की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : शेखपुरा में सड़क दुर्घटना में फाइनेंस
फाइनेंस कर्मी की मौत - फोटो : UMESH

Sheikhpura:- शेखपुरा शहर के मेहूस मोड़ के समीप घटित एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार श्रीराम फाइनेंस के 27 वर्षीय कर्मी राजकुमार पंडित की मौत हो गई। मृतक पूर्णिया जिला अंतर्गत रूपौली थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी बाबूलाल पंडित का पुत्र बताया गया है। मृतक शेखपुरा में श्रीराम फाइनेंस कंपनी में पिछले तीन वर्षों से फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। 

सूत्रों ने बताया कि मृतक शहर के शेखपुरा - मेहूस पथ में किराए के मकान में रहता था। वह अपनी बाइक से शेखपुरा बाजार से अपने आवास पर लौट रहा था। तभी मेहूस रोड स्थित एक निजी क्लिनिक के समीप विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे एक वाहन के चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाद हाईवे पेट्रोलिंग की पुलिस ने युवक को सड़क से उठाकर सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

मृतक के जेब से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई और पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिवारवाले शनिवार को यहां पहुंचे। जहां युवक के शव का पोस्टमार्टम बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक दो सहोदर भाइयों में छोटा भाई था। मृतक का बड़ा भाई गौतम कुमार भी इसी कंपनी में कटिहार में पदस्थापित है। 

इस बाबत मृतक के बड़ा भाई ने बताया कि मृतक दो छोटे छोटे बच्चों के पिता था। बच्चों में एक 3 साल की पुत्री और एक साल भर का पुत्र है। जबकि मृतक के पिता राजमिस्त्री का काम करते है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

NSIT
Nsmch

उमेश की रिपोर्ट