LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News: फाइनेंस कंपनी के लीगल ऑफिसर को बंधक बनाकर कर्मियों ने पीटा, इस कारण हुआ बवाल

Bihar News: फाइनेंस कंपनी के लीगल ऑफिसर को बंधक बनाकर कर्मियों ने जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि गबन राशि मामले में जांच करने अफसर कार्यालय पहुंचे थे। पढ़िए आगे...

लीगल ऑफसर की पिटाई
लीगल ऑफसर की पिटाई- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक फाइनेंस कंपनी के लीगल ऑफिसर को कमरे में बंधक बनाकर घंटो मारपीट किया गया है। बताया जा रहा है कि लीगल ऑफिसर 8.50 लाख रुपया राशि की गबन के मामले की जांच करने हेतु शेखपुरा पहुंचा था। राशि गबन की जांच में आये फाइनेंस कंपनी के लीगल अफसर को गबन के आरोपियों ने ही बंधक बनाकर मारपीट किया है। हालांकि किसी तरह पीड़ित ऑफिसर ने डायल 112 को घटना सूचना दी।

लीगल ऑफिसर की जमकर पिटाई 

सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल अफसर को अपने कब्जे में लिया और बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मेहूस मोड के पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय की है। मारपीट में गंभीर रुप से घायल लीगल अफसर हरिओम कुमार है। मारपीट करने का आरोप फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मियों पर लगाया है। हालांकि पीड़ित मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने के इनकार करते रहा जबकि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनके शरीर पर जख्मों के निशान साफ तौर पर दिख रहे थे।

तीन आरोपियों पर लगा आरोप 

जानकारी के मुताबिक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले तीन आरोपियों के ऊपर साढे आठ लाख रुपया गबन करने का आरोप लगा था। मामले को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी। इस मामले की इंटरनल जांच करने के लिए हरिओम कुमार शेखपुरा पहुंचे थे। जैसे ही वे कार्यालय पहुंचे तीनों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक कमरे में बंद करके बेरहमी से पीटने लगे। मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी घटना के बाद ऑफिस छोड़कर फरार हो गये है। 

डायल 112 टीम को दी सूचना 

मारपीट करने वाले आरोपी की पहचान रितेश कुमार रंजीत कुमार और शिव शंकर कुमार के रूप में किया गया है। आरोपी लखीसराय, जहानाबाद और अरवल जिला के रहने वाले बताए गए हैं। बताया जाता है कि हरिओम कुमार पटना से जांच करने शेखपुरा ऑफिस आये थे। तभी तीनों ने कंपनी के अंदर ही हरिओम कुमार को बंधक बना लिया और बेल्ट व हांकी से बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया। मारपीट करने के बाद तीनों जब चले गये तो किसी तरह लीगल ऑफिसर कमरे से बाहर निकला और डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। 112 के पुलिस ने कहा कि सूचना के बाद घायल को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कही है। 

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश कुमार की रिपोर्ट