LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Crime News : शेखपुरा में एसटीएफ और 50 हज़ार के इनामी अपराधी के बीच हुआ एनकाउंटर, अपराधी को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : शेखपुरा में एसटीएफ और 50 हज़ार के इनामी अप

SHEKHPURA : पटना की एसटीएफ टीम ने शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना के एकाढा गांव में एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। लेकिन अपराधी ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इसमें अपराधी को गोली लगी है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। घायल अपराधी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

इस एनकाउंटर में बेगूसराय जिले के रामदिरी गांव निवासी गोलू सिंह नामक 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी में बताया गया कि एकाढा गांव निवासी हीरा सिंह नामक अपने बहनोई के यहां गोलू सिंह के यहाँ छुपा हुआ था। एक सप्ताह से छुपा होने की भनक जब बिहार एसटीएफ को लगी तो बेगूसराय पुलिस, एसटीएफ की पुलिस , शेखपुरा के कई थाना की पुलिस ने गांव में घेराबंदी की। इसी बीच गोलीबारी अपराधी ने शुरू कर दी।  

फायरिंग के जवाब में पुलिस के द्वारा गोली चलाई गई। इसमें अपराधी को गोली लगी है। गोली लगने के बाद अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्योति कश्यप ने बताया कि एसटीएफ के द्वारा उनको अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। अभी अपराधी का इलाज कराया जा रहा है। एसटीएफ के द्वारा जानकारी मिलने पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट