LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

भोज खाकर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत; आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे किया सड़क जाम

भोज खाकर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत; आक्रो

Sheikhpura :-भोज खा कर लौट रहे बुजुर्ग को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.घटना बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर के पास घटी. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कई घंटे तक मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया.लोग घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. 

दरअसल नगर क्षेत्र के मिशन चौक के पास स्थित शांति नगर के रहने वाले 70 वर्षीय महेंद्र राम पैदल ही भोज खाने चंद्रवंशी नगर गए थे. भोज खाने के बाद वे वापस घर पैदल लौट रहे थे. तभी सामने से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया.टक्कर के कारण महेंद्र राम अचेत होकर झाड़ी में गिर गए. मंगलवार की देर शाम घटित घटना के काफी देर बाद एक महिला की नजर झाड़ी में गिरे बुजुर्ग के ऊपर पड़ी.महिला द्वारा तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दिया गया. 

मौके पर पहुंचे बुजुर्ग के परिजन और अन्य लोगों के द्वारा उन्हें रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने महेंद्र राम को देखते ही मृत घोषित कर दिया. इसके बाद आक्रोशित लोग शव को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और बीच सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया. लोग सड़क पर टायर जलाकर प्रशासनिक खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

NSIT
Nsmch

मौके पर मिशन थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन और सर्किल इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे. शादी विवाह का मौसम होने के कारण जाम में बारात जा रहे कई वाहन और दूल्हे की गाड़ी भी फंसी रही.हालांकी करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम तुड़वाया. मिशन थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि पुलिस ने लाश को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - उमेश कुमार, शेखपुरा