LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

साइड नहीं देने पर टेंपो चालक के ऊपर टूटा थानेदार का कहर,थाने पर ले जाकर बेरहमी से पीटा थूक भी चटवाया

साइड नहीं देने पर टेंपो चालक के ऊपर टूटा थानेदार का कहर,थाने
साइड नहीं देने पर टेंपो चालक के ऊपर टूटा थानेदार का कहर- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार पुलिस के मुखिया अनुसंधान और अनुशासन के जरिये पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग खातिर लगातार प्रयासरत है लेकिन कुछ वर्दीधारियों की करतूत से पूरा महकमा शर्मशार हो जाता है. एसा ही कुछ हुआ है शेखपुरा जिले में जहाँ मेंहुस थाना क्षेत्र में बुलेट से गुजर रहे थाना अध्यक्ष को साइड नहीं देना एक टेंपो चालक को काफी महंगा पड़ा.गुस्से में लाल हुए दरोगा जी ने टेंपो चालक को पकड़कर थाने पर ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी.इतने से भी मन नहीं भरा तो थूक चटवाकर माफी मंगवाई गई.पीड़ित की पहचान मेंहुस गांव निवासी अजय मिश्रा के 26 वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न कुमार के रूप में किया गया है.


साइड नहीं देने पर चालक पर थानेदार ने बरपाया कहर 

पीड़ित का कहना है कि वह सोमवार के संध्या 7:30 बजे के आसपास चौक पर से सवारी उतार कर वापस घर जा रहा था.पीछे से थाना अध्यक्ष प्रवीण चंद्र दिवाकर सादे निवास में बुलेट बाइक से आ रहे थे.थानाध्यक्ष साइड लेने के लिए लगातार हॉर्न बजा रहे थे.साइड देने में थोड़ी देर हुई तो उन्होंने फिल्मी स्टाइल में आगे बढ़कर टेंपो चालक के आगे अपना बुलेट बाइक खड़ी कर दिया.इसके बाद थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया.पीड़ित का आरोप है कि बीच सड़क पर ही थाना अध्यक्ष ने लाठी से उनकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी. इसके बाद पीड़ित का गाड़ी जप्त करते हुए पुलिस उन्हें पड़कर थाने पर ले गई.इसके बाद थाने में भी उसकी भरपुर पिटाई की गई.

Diarch GO


जाति पूछ कर चटवाई थूक

पीड़ित का आप है कि इसके बाद थाना अध्यक्ष ने उसकी जाति पूछी. जब पीड़ित ने अपनी जाति ब्राह्मण बताया तो थानाध्यक्ष ने कहा कि मुझे ब्राह्मण जाति से सख्त नफरत है.इसके बाद थूक चटवाकर माफी मंगवाने के बाद उसे थाने से छोड़ा गया. मंगलवार को पीड़ित मामले को लेकर जदयू विधायक सुदर्शन कुमार के पहुंचा तो वे भी आवक रह गए. उन्होंने तुरंत घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी से बात किया. विधायक ने कहा कि एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ब्राह्मण हो या कोई और पुलिस को आम लोगों के साथ इस तरह से अमानवीय व्यवहार नहीं करना चाहिए.उन्होंने कहा कि इसके लिए डीजीपी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह के मुख्यमंत्री को मामले से अवगत करा दिया गया है.  दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. अगर कार्रवाई नहीं हुआ तो लोगों के साथ थाना के समक्ष धरना भी दिया जाएगा. 


बोले एसपी होंगी जाँच 

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी का कहना है कि पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी. दोषी पाए जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. उधर इस मामले पर थाना अध्यक्ष प्रवीण चंद्र दिवाकर का कहना है कि टेंपो चालक प्रदुमन कुमार ने गश्ती कर रही महिला सिपाही को देखकर सीटी मारी थी.इसलिए थाने पर ले जाकर उनकी पिटाई की है. जब मीडिया कर्मी ने पूछा कि इतने बेरहमी से पिटाई करने की क्या जरूरत थी तो दरोगा ने तपाक से जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई पुलिस को तंग करेगा तो उसका आरती नहीं उतारेंगे. सवाल यह उठता है की लाठी के जोर पर फैसला करने वाले लोगो न्याय के लिए पुलिस की शरण में जाते हैं. लेकिन जब पुलिस ही लाठी के जोर पर फैसला करने लगे तब पीड़ित कहां जाए.बहरहाल शेखपुरा जिले में पुलिस द्वारा मारपीट के बाद पीड़ित से थूक चटवाने की यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश कुमार की रिपोर्ट