LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

चेन्नई में बिहार के परिवार का क्रूर अंत: पति-पत्नी और मासूम बेटे की हत्या, शवों को टुकड़ों में काटकर बोरी में फेंका

चेन्नई गए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शेखपुरा के पथलाफार गांव निवासी दीपक यादव (बदला हुआ नाम), उनकी पत्नी और उनके महज डेढ़ साल के मासूम बेटे की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई

चेन्नई में बिहार के परिवार का क्रूर अंत: पति-पत्नी और मासूम

N4N Desk : बेहतर जिंदगी का सपना लेकर शेखपुरा से 2155 किलोमीटर दूर चेन्नई गए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई है। बिहार के शेखपुरा जिले के पथलाफार गांव निवासी दीपक यादव, उनकी पत्नी और उनके महज डेढ़ साल के मासूम बेटे को अपराधियों ने न केवल मौत के घाट उतारा, बल्कि क्रूरता की हदें पार करते हुए शवों के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में चेन्नई पुलिस ने बिहार के ही रहने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खून से सनी बोरी ने खोला खौफनाक राज 

इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब चेन्नई के अडयार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध, खून से सनी बोरी देखी। सूचना मिलने पर जब पुलिस ने बोरी खोली, तो उसमें दीपक यादव और उनके बेटे का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने धारदार हथियार से चेहरे और शरीर पर वार कर हत्या को अंजाम दिया था। दीपक पिछले पांच साल से वहां गार्ड का काम करता था और हाल ही में अपनी पत्नी और बच्चे को भी साथ ले गया था।

बिहार के ही 5 साथी निकले कातिल 

चेन्नई पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक दीपक, आरोपी उपेंद्र यादव के कहने पर ही चेन्नई काम करने गया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस रंजिश या विवाद के चलते अपनों ने ही एक हंसते-खेलते परिवार को इस तरह खत्म कर दिया।

NSIT
Nsmch

नदी में फेंका पत्नी का शव, तलाश जारी 

मृतक के परिजनों ने बताया कि पिता और पुत्र के शव तो कचरे के ढेर के पास बोरी में बरामद हो गए हैं, लेकिन 24 वर्षीय पत्नी की लाश अब तक नहीं मिली है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से महिला के शव को पास की किसी नदी में फेंक दिया है। चेन्नई पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश कर रही है, जबकि दीपक और उसके बेटे का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया जा रहा है।

गांव में पसरा मातम, फ्लाइट से लाया गया शव 

दीपक के बड़े भाई संदीप यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस की सूचना मिलने पर जब वे चेन्नई पहुँचे, तो वहां का मंजर देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। दीपक तीन भाइयों में मंझला था और तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। गुरुवार को जब मृतक का शव फ्लाइट के जरिए गांव पहुँचा, तो पूरे शेखपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का हर शख्स इस दरिंदगी से स्तब्ध है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन की भूमिका 

शेखपुरा के सदर थाना क्षेत्र की पुलिस भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय दारोगा सोनी कुमारी ने बताया कि वे लगातार चेन्नई पुलिस के संपर्क में हैं। हालांकि, सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक चेन्नई पुलिस ने औपचारिक रूप से कागजी संपर्क नहीं किया है, लेकिन गांव में तनाव और शोक को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। पूरा परिवार वर्तमान में गहरे सदमे में है और दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है।