LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Accident - ब्रेक फेल होने से ट्रक हुआ बेकाबू, तीन बाइकों को रौंदा, एक युवक की मौत, मच गया हड़कंप

Bihar Accident - ब्रेक फेल होने के अनियंत्रित हुए ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक बताई गई है।

Bihar Accident - ब्रेक फेल होने से ट्रक हुआ बेकाबू, तीन बाइक
शेखपुरा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा।- फोटो : दीपक

Sheikhpura - शेखपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर थाना क्षेत्र के बुधौली चौक पर ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में तीन बाइक चपेट में आ गया , जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है । हालांकि दूसरे बाइक चालक मौका देख बाइक छोड़कर जान बचाते हुए बाइक छोड़कर भाग निकला जिससे उसकी जान बच गई है। 

प्रत्यक्षदर्शी अरविंद पासवान ने बताया कि उस वक्त वे सब्जी की खरीददारी बुधौली चौक पर ही कर रहे थे। अचानक मैंने देखा कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और तेजी से बुधौली बाईपास की ओर आने लगी उसे दौरान आगे खड़ी ट्रक के बीच तीन बाइक उसके चपेट में आ गए , जिसमें एक बाइक टकराकर सड़क किनारे खड़ी हो गई , वहीं दो बाइक उसके बीच में आ गया जिससे दोनों बाइक एवं चालक चपेट में आ ग‌ए , जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ‌। वहीं दुसरा व्यक्ति मामूली रूप से जख्मी हो गया।

बैरिकैडिंग से बढ़े सड़क हादसे

घटना का मुख्य कारण लोगों ने वहां लगे बैरिकेडिंग को बताया है , बैरिकेडिंग लगने से रास्ता संकरा हो गया है जिससे घटना बढ़ गई है। वहीं घटनास्थल पर नगर थाने की पुलिस पहुंच चुकी है और ट्रक के नीचे फंसे शव को निकलने में जुट गई है। 

गौरतलब है कि गिरिहिण्डा से बुधौली ढलान में पहले भी कई बड़े हादसे हो गए हैं लेकिन प्रशासन ने अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है  

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - दीपक, शेखपुरा