LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Weather News: शेखपुरा मेंआंधी और बारिश का तांडव! आठ की मौत, फसलें बर्बाद, बिजली-पानी व्यवस्था चरमराई

शेखपुरा जिले में तेज आंधी और बारिश के साथ गिरी बिजली से आठ लोगों की मौत हो गई और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। बिजली-पानी ठप, रास्ते बंद और जनजीवन अस्त-व्यस्त। जानिए पूरी रिपोर्ट।

Bihar Weather News: शेखपुरा मेंआंधी और बारिश का तांडव! आठ की
Bihar weather- फोटो : freepik

Bihar Weather News: 11 अप्रैल की शाम को बिहार का शेखपुरा जिला अचानक आई आंधी और मूसलाधार बारिश से दहल उठा। बिजली गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हुई और पूरे जिले में तबाही का मंजर फैल गया।बिजली के खंभे टूटे, पेड़ गिरे, सड़कें जाम हो गईं और किसानों की पकी हुई फसलें खेतों में माटी में मिल गईं।अचानक गिरी बिजली ने आठ लोगों की जान ले ली। मरने वालों में महिलाएं, बुज़ुर्ग और युवा सभी शामिल हैं:

मंदना: सीता देवी (50)

पूरनकामा: सातो देवी (65)

कोसरा: करिशो देवी (69)

अरियरी: कृष्णा प्रसाद

डीहा पंचायत: रामाश्रय चौहान (58)

जमालपुर: अरुण कुमार (70)

छेमा गांव: मनोज कुमार सिंह (60)

जमुई (मंदरा गांव): सीता देवी

सभी शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

शेखपुरा में भारी बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में जगह-जगह पर खंभे और तार टूटने से पूरे जिले में अंधेरा छा गया।रतोइया नदी, लखीसराय मार्ग, पुरैना में पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। शेखोपुरसराय में टंकी गिरने से जल संकट गहरा गया है। सिरारी में कई करकट की दुकानें उजड़ी गई।

 किसानों को भारी नुकसान

तेज बारिश और हवा ने गेहूं, प्याज, दलहन और तेलहन की खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया।किसान बचे हुए अनाज को समेटने में लगे हैं, लेकिन फसलें गिर चुकी हैं या सड़ने लगी हैं। खेतों में पानी भर गया है। दाने काले पड़ने की स्थिति बन रही है। मामले पर विधायक विजय सम्राट ने कहा कि यह सिर्फ बारिश नहीं थी, यह किसान की मेहनत और उसकी उम्मीदों की हत्या थी।उन्होंने मांग की है कि सरकार तत्काल सर्वे कराए। आपदा घोषित कर उचित मुआवजा दे। किसानों को सहायता राशि और बीमा लाभ उपलब्ध कराए