LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News - अवैध उगाही करते पकड़े गए पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सेवा से होंगे बर्खास्त.. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Bihar News - नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार को लेकर वह जीरो टालरेंस की नीति का पालन कर रही है।

Bihar News - अवैध उगाही करते पकड़े गए पूर्व कार्यपालक पदाधिक
पूर्व ईओ सेवा से होंगे बर्खास्त- फोटो : उमेश कुमार

Sheikhpura :- बिहार में घूसखोर और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति लगातार जारी है. इसी कड़ी में शेखपुरा जिले के नगर परिषद बरबीघा के कार्यपालक पदाधिकारी रहे विजय कुमार को भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है. बिहार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शुक्रवार को लिए गए इस निर्णय के बाद भ्रष्ट अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

यह है पूरा मामला

कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को 18 जनवरी 2022 की सुबह नगर परिषद बरबीघा का कार्यालय खुलते ही निगरानी की टीम ने ठेकेदार शंभू सिंह से ₹48000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था. जानकारी के मुताबिक उस समय ठेकेदार शंभू सिंह ने निगरानी के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार पूर्व के बकाया बिल का भुगतान करने के एवज में ₹48000 घुस मांग रहे हैं. निगरानी विभाग के अधिकारियों के प्रारंभिक जांच में यह बात सत्य पाई गई थी. इसके बाद निगरानी विभाग के द्वारा ठेकेदार शम्भू सिंह से मिलकर रिश्वत देने का दिन और समय तय कर लिया गया. 

18 जनवरी 2022 को जैसे ही शंभू सिंह रिश्वत का पैसा लेकर कार्यपालक पदाधिकारी के चेंबर में पहुंचे पीछे से तुरंत निगरानी विभाग के अधिकारियों ने दावा बोल दिया. कार्यपालक पदाधिकारी को ₹48000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. 

निगरानी की टीम ने कार्यालय के बाद कार्यपालक पदाधिकारी के नगर क्षेत्र के परसोंबीघा मोहल्ला स्थित किराए के मकान में भी छापेमारी की थी. निगरानी को टीम को  वहां से तो कुछ विशेष बरामद तो नहीं हुआ लेकिन एक लाल डायरी हाथ लग गई थी. जिसमें करोड़ों के लेनदेन का हिसाब किताब लिखा हुआ था. 

NSIT
Nsmch

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने लिया फैसला

पकड़े गए कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार के खिलाफ लंबी कानूनी प्रक्रिया चलने के बाद आखिरकार बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्द्र ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का फरमान जारी कर दिया है. बिहार सरकार के इस कार्रवाई से एक बार फिर भ्रस्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

रिपोर्टर:-उमेश कुमार