LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Sheikhpura voting: शेखपुरा के ग्रामीण महिलाओं ने रचा मतदान का नया इतिहास, कई बूथों पर पुरुषों से अधिक डाले वोट

Sheikhpura voting: बिहार विधानसभा चुनाव में कई ग्रामीण बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोट डाले। जिले में प्रति 1000 पुरुषों पर सिर्फ 918 महिलाएं होने के बावजूद महिला मतदान ने नया रिकॉर्ड बनाया।

Sheikhpura voting
महिला मतदाताओं का दबदबा!- फोटो : social media

Sheikhpura voting:  शेखपुरा जिले में जनसंख्या के लिहाज से महिलाओं की स्थिति अब भी असमान है — हर 1000 पुरुषों पर सिर्फ 918 महिलाएं हैं। इसके बावजूद, मतदान के दौरान महिलाओं ने पुरुषों से कहीं अधिक उत्साह दिखाया। कई ग्रामीण बूथों पर महिला वोटरों की भागीदारी ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया, बल्कि चुनावी रुझान में भी नया संदेश दिया।

गांवों में बढ़ा महिला मतदाताओं का प्रभाव

ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की भागीदारी ने सभी को चौंकाया। बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक मतदान किया। इन बूथों पर मतदान का प्रतिशत उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा उदाहरण के तौर पर हथियामा गांव में महिलाओं ने 125 वोट अधिक डाले, जबकि शेखोपुरडीह में यह अंतर 123 तक पहुंच गया। मटोखार, कल्याणपुर, कबीरपुर, उखदी, तेउस और पुरनकामा जैसे गांवों में भी महिलाओं ने पुरुषों से बढ़कर वोट किया। यह रुझान बताता है कि ग्रामीण महिलाएं अब मतदान को अपना अधिकार और जिम्मेदारी दोनों समझने लगी हैं।

शहरी इलाकों में पुरुषों की मामूली बढ़त

जहां गांवों में महिलाओं ने मतदान में बढ़त दिखाई, वहीं शहरों में पुरुष मतदाताओं का औसत हिस्सा करीब तीन प्रतिशत ज्यादा रहा। हालांकि, शहरी महिलाओं की भागीदारी में भी पिछले चुनाव की तुलना में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।