LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar news - शेखपुरा में 30 से ज्यादा गांवों को गोद लेगी अरिस्टो फार्मा, एमडी भोला बाबू ने कहा - बिहार के विकास मेरी जिम्मेदारी

Bihar news - बिहार के बड़े उद्योगपति और एरिस्टो फार्मा के एमडी भोला बाबू लगातार बिहार के गांवों का विकास करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शेखपुरा के 30 से ज्यादा गांव को गोद लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यहां विकास कार्य की जिम्मेदारी

Bihar news - शेखपुरा में 30 से ज्यादा गांवों को गोद लेगी अरि
न्यूज4नेशन से बात करते भोला बाबू- फोटो : नरोत्तम कुमार

Sheikhpura -  बिहार के बड़े उद्योगपति और अरिस्टो फार्मा के एमडी भोला शर्मा इन दिनों सूबे के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। जहां शनिवार को वह शेखपुरा के पैन गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न्यूज4नेशन के साथ बातचीत में बिहार को लेकर अपने योजनाओं पर चर्चा की। भोला शर्मा ने बताया कि बिहार में मेरा जन्म हुआ है। ऐसे में बिहार के विकास हो,यह मेरी कोशिश है।

उन्होंने कहा कि आज हम पैन गांव पहुंचे हैं। यह बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री बाबू का जिला है। जिन्होंने बोकारो स्टील, एफसीआई और बरौनी थर्मल पावर की शुरूआत कराई थी। आज उनके क्षेत्र में पहुंचा हूं तो निश्चित रूप में मै चाहता हूं कि यहां के लोगों के लिए कुछ करूं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विकास हो, यह मैं चाहता हूं। यहां पैन पंचायत और आसपास के 30 गांव को गोद लेकर उनका विकास करूंगा। 

नालंदा-शेखपुरा के लिए फ्री एंबुलेंस सुविधा

भोला शर्मा ने बताया कि नालंदा और शेखपुरा जिले के लिए एरिश्मा चेरिटेबल ट्रस्ट के जरिए एंबुलेंस की सेवा शुरू करने की तैयारी है। जो पूरी तरह से फ्री होगी। इसी तरह कैंसर मरीजों के इलाज का पूरा खर्च हमारी ट्रस्ट उठाएगी। उन्होंने बताया कि न सिर्फ नालंदा, शेखपुरा और जहानाबाद का विकास करना चाहता हूं, बल्कि बाकि जिलों में भी जाना चाहता हूं। 

NSIT
Nsmch

बिहार में विकास मॉडल की चर्चा

भोला शर्मा ने नालंदा के कुछ गांवों को पूर्व में हमने गोद लिया था. जहां काफी बेहतर काम किया गया है। दो दिन पहले आंधी बारिश में जहां कई जगहों की लाइट चली गई थी। इन गांवों में लाइट थी। हमारे विकास मॉडल को विदेशों में भी सराहना मिली है। लंदन और न्यू जर्सी में बिहार के कार्य को बताया गया है, जिसे काफी सराहा गया है। 

नवादा में भी कार्यक्रम

एरिश्मा चेरिटेबल ट्रस्ट का अगला पड़ाव कल नवादा के वारसलीगंज में है। जहां भी शेखपुरा की तरह कई गांवों को गोद लेकर उनका विकास किया जाएगा। यही कार्यक्रम राज्य के दूसरे जिले में चलाया जाएगा।

Report - narroattam kumar