LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News: भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई,बरबीघा के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी बर्खास्त! घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। शेखपुरा जिले के नगर परिषद बरबीघा के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

 former executive officer of Barbigha dismissed
भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। शेखपुरा जिले के नगर परिषद बरबीघा के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया, जिसके बाद भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

विजय कुमार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट, पटना की टीम ने 18 जनवरी 2022 को 48 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने ठेकेदार शंभू कुमार से बिल क्लियर करने के एवज में यह घूस मांगी थी। ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने उन्हें कार्यालय खुलते ही गिरफ्तार कर लिया था।

विजिलेंस टीम ने कार्यपालक पदाधिकारी के किराए के मकान पर भी छापेमारी की थी, जहां से एक लाल डायरी बरामद हुई थी, जिसमें करोड़ों के लेनदेन का हिसाब-किताब दर्ज था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार विजय कुमार को दोषी पाया गया और अब उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। बिहार सरकार की इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में खलबली मच गई है।

रिपोर्ट -उमेश कुमार