LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : शेखपुरा के भारत भूषण ने UPSC CDS परीक्षा में लहराया परचम, 205वीं रैंक हासिल कर सेना में बने लेफ्टिनेंट

Bihar News : शेखपुरा के 22 वर्षीय भारत भूषण ने UPSC CDS परीक्षा में ऑल इंडिया 205वीं रैंक प्राप्त की है। उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है, जिससे इलाके में ख़ुशी की लहर है......

Bihar News : शेखपुरा के भारत भूषण ने UPSC CDS परीक्षा में लह
शेखपुरा का लाल बना लेफ्टिनेंट - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंबारी गांव निवासी पप्पू सिंह के ज्येष्ठ पुत्र भारत भूषण ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 22 वर्षीय भारत भूषण ने परीक्षा में पूरे देश में 205 वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता के बाद सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। भारत भूषण की इस उपलब्धि से अंबारी गांव सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है।

भारत भूषण की प्रारंभिक शिक्षा आदर्श विद्या भारती से हुई। इसके बाद उन्होंने केरल सैनिक स्कूल से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही भारत भूषण का सपना सेना में अधिकारी बनने का था। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और नियमित तैयारी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान भारत भूषण ने कठिन परिश्रम, आत्मअनुशासन और निरंतर अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया। उनके परिजनों के अनुसार, सेना में अधिकारी बनने का उनका सपना काफी पुराना था और इसके लिए उन्होंने लगातार मेहनत की। UPSC CDS परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उनका चयन लेफ्टिनेंट के रूप में होना परिवार के लिए दोहरी खुशी का अवसर है।

भारत भूषण की सफलता की खबर जैसे ही गांव और आसपास के लोगों को मिली, बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि भारत भूषण ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर अंबारी गांव के साथ-साथ पूरे शेखपुरा जिले का मान बढ़ाया है। गौरतलब हो कि भारत भूषण के पिता बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं जबकि माता कुशल गृहणी है।

NSIT
Nsmch

उमेश की रिपोर्ट