LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

SDO का शराब पीते वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप,अधिकारी ने दी सफाई

बिहार के शेखपुरा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बरबीघा में पदस्थापित बिजली विभाग के एक अधिकारी का कथित तौर पर शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर पूरे जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई

lectricity sdo rahul kumar alleged liquor video viral
SDO का शराब पीते वीडियो वायरल - फोटो : Reporter

बिहार के शेखपुरा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बरबीघा में पदस्थापित बिजली विभाग के एक अधिकारी का कथित तौर पर शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर पूरे जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बरबीघा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के एसडीओ (SDO) राहुल कुमार हैं, जो बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं।


वायरल वीडियो कमरे में विदेशी शराब के साथ दिखे अधिकारी

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति कमरे के भीतर बेड पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में महंगी अंग्रेजी शराब की बोतल है और दूसरे हाथ में ग्लास, जिसका वह कथित तौर पर सेवन कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, कहां का है और इसमें दिख रहा व्यक्ति वास्तव में कौन है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन स्थानीय लोगों और वीडियो देखने वालों का पुरजोर दावा है कि यह बिजली विभाग के अधिकारी राहुल कुमार ही हैं।

अधिकारी का पक्ष: SDO बोले— 'मुझे वीडियो की जानकारी नहीं'

इस संवेदनशील मामले को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने सीधे बिजली एसडीओ राहुल कुमार से संपर्क किया और उनका पक्ष जानने की कोशिश की, तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। एसडीओ ने वायरल वीडियो के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से साफ इनकार किया। उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के किसी भी वीडियो के बारे में कोई खबर नहीं है और वे इसे देखने के बाद ही इस विषय पर कुछ स्पष्ट कह पाएंगे।

जांच के बाद होगी कार्रवाई: आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

चूंकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक कोई आधिकारिक या फोरेंसिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर जांच या विभागीय कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सत्यता जांची जा रही है। जानकारों के मुताबिक, चूंकि बिहार में कड़ा शराबबंदी कानून लागू है, ऐसे में यदि जांच के बाद यह वायरल वीडियो सच पाया जाता है, तो एसडीओ राहुल कुमार पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी शिकंजा कसना भी तय माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch