LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : बिहार में रसगुल्ला खाने से गयी बुजुर्ग की जान, गले में अटकने से रुकी साँस, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : कोर्ट में बेलर बनने आये बुजुर्ग को रसगुल्ला खाना महंगा पड़ गया. गले में रसगुल्ला अटक जाने से बुजुर्ग की साँस अटक गयी. जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में रसगुल्ला खाने से गयी बुजुर्ग की जान,
रसगुल्ला खाना पड़ा महंगा - फोटो : social media

SHEKHPURA : रसगुल्ले खाना भला किसे पसंद नहीं है। कोई ख़ास मौका हो, पर्व त्यौहार हो या कोई सामान्य दिन। रसगुल्ले लोग चाव से खाते हैं। लेकिन रसगुल्ला खाते खाते किसी की जान चली जाए तो इस क्या कहेंगे। ऐसा ही मामला बिहार के शेखपुरा जिले में सामने आया है। जहाँ रसगुल्ला खाने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गयी। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की शेखपुरा कोर्ट में कुसुंभा गांव निवासी 65 वर्षीय वाल्मीकि प्रसाद बेलर बनने आये थे। इसी बीच वे होटल में नाश्ता कर रहे थे। जहाँ रसगुल्ला खाते समय उनके गले में अटक गया, जिससे उनकी सांसें घुटने लगीं और वे बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

बुजुर्ग का इलाज करनेवाले डॉक्टर प्रियरंजन ने बताया कि अगर समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। लेकिन अस्पताल आते आते काफी देर हो चुकी थी। वहीँ इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी इस असामान्य मौत को लेकर मातम पसरा हुआ है।