LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : केदारनाथ यात्रा के नाम पर पॉस्को के जज से 56 हज़ार रूपये की ठगी, यूपी पुलिस ने आरोपी को शेखपुरा से किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार में जज से साइबर ठगी का मामला सामने आया है. जहाँ केदारनाथ यात्रा के नाम पर ठग ने जज से हज़ारों रूपये लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : केदारनाथ यात्रा के नाम पर पॉस्को के जज से 56 हज़
जज से साइबर ठगी - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : साइबर क्राइम का जाल अब केवल शहर तक ही सीमित नहीं बल्कि यह अब गांव तक भी फैल गया है. कम उम्र के युवा जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में तेजी से इसकी चपेट में आ कर अपना करियर बर्बाद कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव से जुड़ा हुआ सामने आया है. गांव के रहने वाले एक 20 बर्षीय युवक द्वारा केदारनाथ धाम की यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर की टिकट बुकिंग के नाम पर पॉस्को जज से ₹56000 ठगी कर लिया. उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर के पॉस्को जज से हुए ठगी के मामले में यूपी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.युवक की पहचान नुसरतपुर गांव निवासी मन्नू यादव के बेटे विकास कुमार के रूप में की गई है. यूपी पुलिस रविवार को ही बरबीघा पहुंची थी.बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार की मदद से यूपी पुलिस ने छापेमारी कर विकास कुमार को गांव से ही गिरफ्तार किया. साक्ष्य के आधार पर युवक से पिछले दो दिनों से बरबीघा थाने में पूछताछ हो रही थी. आखिरकार पूछताछ के बाद युवक ने अपना जुर्म कबूलते हुए कई सारे सनसनीखेज खुलासे भी किये.

क्या है मामला?

दरअसल बीते 12 जून को उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर के रहने वाले पॉस्को के जज से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करवाने के नाम पर ऑनलाइन रूपये की ठगी की गई. इसके बाद रायबरेली शहर में इस खबर ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया. 16 जून को पीड़ित के द्वारा साइबर थाना रायबरेली में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई. पुलिस ने तेजी से अनुसंधान करते हुए बहुत जल्द मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवक अंतर राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का सदस्य बताया गया है. आरोपी युवक के पास से ठगी किए जाने का पूरा प्रमाण पाया गया. जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे सोमवार को उत्तर प्रदेश लेकर चली गई.

Diarch GO

नालंदा शेखपुरा नवादा सहित अन्य जिलों में सक्रिय

साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार युवक विकास कुमार ने पकड़े जाने के बाद मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. उसने पुलिस को बताया कि साइबर ठगी का यह जाल पूरे प्रदेश भर में फैला हुआ है. उसने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है. विभिन्न कंपनियों के फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके रुपए अलग-अलग खातों में मंगा कर ठगी करते हैं. बाद में विभिन्न एटीएम के माध्यम से रूपयो की निकासी कर ली जाती है. 

गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी

विकास कुमार ने बताया कि उनके गैंग में शेखपुरा जिले केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर और कई फत्तूचक गांव निवासी सिकंदर यादव का पुत्र रविशंकर कुमार उर्फ रवीश यादव और विक्की यादव शामिल है. गैंग में नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी विजय यादव के पुत्र मनीष कुमार तथा सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्री श्वेता कुमारी भी शामिल है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है.

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट