LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : गुरुजी की गुंडागर्दी! स्कूल में चल रहा था 'मछली पार्टी', बच्चे धो रहे थे बर्तन, जांच करने पहुंचे प्रखंड प्रमुख से भिड़े शिक्षक, वीडियो वायरल

Bihar News : गुरुजी की गुंडागर्दी! स्कूल में चल रहा था 'मछली

SHEKHPURA : जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहाँ मास्टर साहब स्कूल में मछली पार्टी कर रहे थे. बच्चों से बर्तन धुलवा रहे थे. इस मामले की भनक लगते ही जांच करने प्रखंड प्रमुख पहुँच गए. जिसके बाद जबरदस्त हंगामा हो गया. हद तो तब हो गई जब बौखलाए मास्टर साहब ने प्रखंड प्रमुख से ही पूछ दिया, आप कौन होते हैं जांच करने वाले? आपको किसने अधिकार दिया है? आपको विद्यालय में आने से पहले मुझसे अनुमति लेनी चाहिए थी. मास्टर साहब अपने करतूतो पर शर्मिंदा होने की बजाय उल्टे प्रखंड प्रमुख के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज करवाने की बात करने लगे. प्रखंड प्रमुख तारीक अनवर और विद्यालय के दो शिक्षकों के बीच हुए इस तीखे बहस का अब वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है कि शिक्षकों का बस चलता तो प्रखंड प्रमुख की पिटाई भी कर देते. करते भी क्यों नहीं उनकी मछली पार्टी में प्रखंड प्रमुख ने खलल जो डाला था. लेकिन अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी की वजह से प्रखंड प्रमुख की फजीहत होते-होते बच गई. यह पूरा मामला बिहार के शेखपुरा जिला अंतर्गत घाटकुसुम्भा प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल पानापुर से जुड़ा हुआ है.

प्रखंड प्रमुख को मिली सूचना

दरअसल बुधवार को प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर को किसी ने सूचना दिया कि विद्यालय में मछली पार्टी चल रही है. शिक्षक बच्चों से बर्तन धुलवा रहे हैं. स्कूल परिसर में चल रही मछली पार्टी और बच्चों से बर्तन धुलवाए जाने की शिकायत पर प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर जांच के लिए अचानक विद्यालय पहुंचे गए. स्कूल के बाहर एक बच्चा बर्तन धो रहा था. प्रखंड प्रमुख ने जब बच्चे से पूछा तो जवाब मिला कमलाकांत सर ने बर्तन धोने को कहा है. इसके बाद प्रखंड प्रमुख हेड मास्टर साहब के चेंबर पहुंचते हैं. जैसे ही उन्होंने स्कूल में बर्तन धुलवाने और मछली पार्टी करने की बात हेड मास्टर साहब से पूछी. वह पूरी तरह बौखला गए. स्कूल के एचएम मनोज कुमार और पंकज कुमार का रवैया न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना रहा,बल्कि पूरी तरह आक्रामक हो गया.

प्रखंड प्रमुख से सवाल

आरोप है कि जांच के दौरान शिक्षक पंकज कुमार ने प्रखंड प्रमुख से ही सवाल दाग दिया— “आप कौन होते हैं जांच करने वाले?” इसके बाद शिक्षक प्रमुख के साथ ही भीड़ गए और विद्यालय से निकलने को कहा। इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद अन्य लोग स्तब्ध रह गए. लेकिन शायद उन शिक्षकों को पता नहीं था कि प्रखंड प्रमुख को किसी विद्यालय में जाने के लिए अनुमति नहीं लेना पड़ता है. वे जब चाहे जांच भी कर सकते हैं। यह अलग बात है कि उन्हें कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है. लेकिन वे गलत कार्यो के लिए किसी भी शिक्षक के कार्रवाई के लिए अनुशंसा कर सकते हैं। मामले पर तारीक अनवर  ने बताया कि सूचना मिलते ही जब वे विद्यालय के अंदर पहुंचे तो  पता चला की वहां मछली पार्टी चल रही है। किचन में बच्चों से मछली बनवाया जा रहा था और शिक्षक मछली खाने में मग्न थे। प्रमुख तारिक अनवर नें कहा कि ज़ब छात्र से बर्तन धोने के संबंध में पूछा तो हेडमास्टर और शिक्षक भड़क गए और उल्टा बदजुबानी करते हुए विद्यालय से निकलने को कहा। इधर प्रखंड प्रमुख से बदतमीजी का वीडियो सामने आया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग

प्रखंड प्रमुख तारिक अनवर ने दोनों शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह न सिर्फ उनके पद का अपमान है, बल्कि सरकारी स्कूल की मर्यादा और बच्चों के अधिकारों के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की लिखित शिकायत वरीय अधिकारियों से की जा रही है और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। इस घटना ने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं जब इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विश्वजीत कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही सही पाए जाने पर शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

NSIT
Nsmch

उमेश की रिपोर्ट