LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar News : शेखपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी सहित किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : शेखपुरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. वहीं मवेशी की भी जान चली गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : शेखपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी सहित कि
किसान की मौत - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : बुधवार की संध्या आई तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात की घटना में लोदीपुर गांव के एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय अशोक यादव के 35 वर्षीय पुत्र अधिक यादव के रूप में हुई है। घटना के वक्त अधिक यादव गांव के दक्षिण दिशा में अहरा खंदा की ओर अपने मवेशियों को चरा रहे थे। 

इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। मवेशियों को भगाने के क्रम में उन पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक मवेशी की भी जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में अधिक यादव को सफर  अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों के साथ पत्नी को छोड़ गया है। पूरा परिवार उन्हीं के सहारे जीवनयापन करता था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले इसी गांव में देवकी यादव के पुत्र जद्दू यादव पर भी वज्रपात हुआ था। वे गंभीर रूप से झुलस गए थे, लेकिन इलाज के बाद उनकी जान बच गई। उस घटना में भी एक भैंस की मौत हो गई थी। 

लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट